फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: इस तरह ग्रहों पर कब्जा कर सकते हैं एलियंस, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

Mon, 22 Apr 2024 02:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Aliens may be hitching rides on meteors to colonize the cosmos, study suggests Here's how we could spot them
इस तरह ग्रहों पर कब्जा कर सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। अब दो वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है, जिससे एलियंस को खोजने का रोचक सिद्धांत मिल गया है। इससे जानकारी सामने आई है कि दूसरे ग्रहों पर बसने वाले एलियंस उल्कापिंडों की सवारी कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि एलियंस की पहचान कैसे की जा सकती है। 



शोधकर्ताओं ने इसको लेकर एक रोडमैप तैयार किया है, जिसका नाम पैंस्पर्मिया है। फ्रिंज सिद्धांत के मुताबिक, उल्कापिंडों पर सवार होकर बाहरी जीवन एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक पहुंच सकता है। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, हमारे सौर मंडल के बाहर करीब 5000 ग्रह है। यहां पर जीवन के अस्तित्व की सबसे ज्यादा संभावना है और वह दूसरे ग्रहों की यात्रा कर, वहां कब्जा करने की कोशिश कर सकते हैं। 

Aliens may be hitching rides on meteors to colonize the cosmos, study suggests Here's how we could spot them
इस तरह ग्रहों पर कब्जा कर सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऐसे जीवन के प्रारूपों की पहचान कैसे की जाए? इसके लिए हमें यह जानना पड़ेगा कि वह क्या खोज रहे हैं? एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कहा कि नए शोध से एलियन जीवन की खोज करने में मदद मिल सकती है। भले ही हमें नहीं पता कि वह क्या खोज रहे हैं। 

 

Aliens may be hitching rides on meteors to colonize the cosmos, study suggests Here's how we could spot them
इस तरह ग्रहों पर कब्जा कर सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

ऐसे जीवन से बदल सकती है पृथ्वी

यह देखकर लगता है कि अन्य ग्रहों पर जीवन पृथ्वी पर कार्बन आधारित जीवन से बिल्कुल अलग हो सकता है। इन दो शोधकर्ताओं का रोड मैप यह नहीं देखता है कि एलियन जीवन कैसा दिखता है, लेकिन यह धरती पर चीजों को किस तरह बदल देगा। शायद सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बाहरी जीवन में यह क्षमता हो सकती है कि वह पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बदल सकता है, क्योंकि अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर पाई जाने वाली वायुमंडलीय स्थितियों को फिर से बनाने की कोशिश करते हैं। 

Time Travel: 'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा, बताया- कैसे होगा दुनिया का विनाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens may be hitching rides on meteors to colonize the cosmos, study suggests Here's how we could spot them
इस तरह ग्रहों पर कब्जा कर सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

कैसे हो सकती है पहचान

शोधकर्ता इसे सांख्यिकीय परीक्षण से माप सकते हैं, जिससे एक ग्रह का अवलोकन किया जाता है, जो समान विशेषताओं वाले ग्रहों के समूह से अलग है। अगर यह इंसानों वाले ग्रह के गुण क्लस्टर के समान विशेषताओं की तरह हैं, तो इसका मतलब यह है कि एलियन ने इसकी यात्रा की है और उपनिवेश बनाने की शुरुआत कर दी है या कम से कम अंतरिक्ष में कुछ अजीबोगरीब हो रहा है। 
इससे संभावित नए जीवन रूपों की भी पहचान होगी। 

Ajab-Gajab: महिला ने किया हैरान करने वाला दावा, साथ ले गए एलियंस, मेरा डीएनए लिया और...




 

विज्ञापन
Aliens may be hitching rides on meteors to colonize the cosmos, study suggests Here's how we could spot them
इस तरह ग्रहों पर कब्जा कर सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

अभी इस शोध का पियर रीव्यू नहीं किया गया है। शोध की अपनी सीमाएं हैं, क्योंकि इसके अनुसंधान के लिए बाह्यग्रहों पर बड़ी मात्रा में जानकारी की जरूरत होती है। नासा ने कहा है कि कम से कम 5,000 बाह्यग्रह हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed