{"_id":"6625015e207ff80f3d096f5a","slug":"ajab-gajab-woman-claims-she-met-aliens-abducted-to-another-dimension-ship-they-took-her-eggs-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: महिला ने किया हैरान करने वाला दावा, साथ ले गए एलियंस, मेरा डीएनए लिया और...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: महिला ने किया हैरान करने वाला दावा, साथ ले गए एलियंस, मेरा डीएनए लिया और...
Sun, 21 Apr 2024 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:37 PM IST
सार
शेरी वाइल्डे ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा समय एलियंस से बातचीत करने में बीता दिया। साल 2015 में उन्होंने पहली बार यह बात बताई थी। लेखिका ने कहा कि रास्ते के बीच में उनकी कार खड़ी हुई। इसके बाद दो घंटे उन्हें क्या हुआ, कुछ याद नहीं था।
विज्ञापन
एलियंस को लेकर महिला का हैरान करने वाला दावा
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ajab-Gajab: दुनिया में एलियन को लेकर कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा कहीं और जीवन है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इन सवालों के बीच कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन और यूएफओ को लेकर हैरान करने वाला दावा करते हैं। अब एक लेखिका के दावे ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेखिका का नाम शेरी वाइल्डे है। उन्होंने दावा किया है कि एलियंस उनका अपहरण कर उन्हें अपनी जहाज में ले गए और फिर उन्होंने उनके एग्स (गर्भ के अंडे) को चुरा लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें क्या हुआ था? यह पता लगाने में 20 साल लग गया।
विज्ञापन
शेरी वाइल्डे ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा समय एलियंस से बातचीत में बीता दिया। साल 2015 में उन्होंने पहली बार यह बात बताई थी। लेखिका ने कहा कि रास्ते के बीच में उनकी कार खड़ी हुई। इसके बाद दो घंटे उन्हें क्या हुआ, कुछ याद नहीं था।
विज्ञापन
उन्हें 20 साल बाद पता लगा था कि आखिर उनके साथ दो घंटे में क्या-क्या हुआ था? आखिरकार हिप्नोटिस्ट की मदद से उन्हें पता चला कि एलियंस लेकर गए थे। एलियंस की आंखें हरी थीं और मुंह बंद था। उन्होंने सिर पर टाइट फिटिंग कैप पहन रखा था।
Time Travel: 'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा, बताया- कैसे होगा दुनिया का विनाश
उन्होंने बताया कि एलियंस ने उन्हें कार से बाहर आने के लिए कहा। शेरी ने कहा कि उन्होंने उन्हें पकड़ लिया और कार से बाहर निकाला। वह उन्हें एक स्पेसशिप में लेकर गए, जहां यहां काफी ठंड और अंधेरा था। वहां पर उन्हें एक स्लैब टेबल पर लिटाया गया।
Dinosaur Fossil: वैज्ञानिकों ने खोज लिया ''शिव'' को, जानिए क्या है करोड़ों साल पूराना मामला
लेखिका शेरी वाइल्डे ने कहा कि एलियंस ने उनके एग्स निकाल लिए। इसके अलावा उन्होंने मेरा डीएनए भी निकाल लिया और अपना काम पूरा होने के बाद उनको वापस छोड़ दिया। लेकिन उनकी यादों को मिटा दिया गया।