फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Travel: 'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा, बताया- कैसे होगा दुनिया का विनाश

Sun, 21 Apr 2024 03:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
Time Travel: Time-traveller from year 5000 claims to have photographic proof of apocalypse
'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा - फोटो : Istock

Time Travel: दुनिया में काफी लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा चल रही है। अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग की कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा (Time Travel) कर सकता है? अब इसके बीच एक बार फिर समय यात्रा को लेकर एक खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने खुद को टाइम ट्रैवल बताया है और अनोखा दावा किया है। इस व्यक्ति ने दावा किया है कि वह 'साल 5000' से लौटकर आया है। यह साबित करने के लिए उसके पास फोटोग्राफिक सबूत हैं। उसका कहना है कि एक दिन दुनिया का सर्वनाश होगा। 

स्वघोषित टाइम ट्रवेलर का नाम एडवर्ड है। उसने बताया कि वह साल 2004 में एक टाइम ट्रैवलिंग एक्सपेरीमेंट में शामिल हुआ था। जहां पर उसे तीन हजार साल आगे पहुंचा दिया गया था। शख्स ने कहा कि वह लॉस एंजिल्स लैब में काम करते था। इस दौरान उसे भविष्य का दौरा करने और उन्होंने जो देखा उसकी तस्वीरें लेने का काम दिया गया था। एक टीवी के साथ दोबारा इंटरव्यू में आने पर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पिक्सलेट किया गया है। इसके साथ ही उसकी आवाज को बदल दिया गया है। 
 
Time Travel: Time-traveller from year 5000 claims to have photographic proof of apocalypse
'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा - फोटो : Istock

उसने कहा कि मैं आप लोगों को एक ऐसी कहानी बातऊंगा, जो हैरान कर देगी। मैं जहां था वह स्थान अविश्वसनीय था। उसने बताया कि लकड़ी का एक बड़ा स्टेज था, जिस पर मैं खड़ा था। वहां सिर्फ मैं ही नहीं था। वहां पर घर, इमारतें सब थीं, लेकिन सभी लकड़ी के बने थे और उसके बाद मुझे यह एहसास हुआ कि यह लॉस एंजिल्स शहर था, लेकिन पानी के नीचे। 
 
Time Travel: Time-traveller from year 5000 claims to have photographic proof of apocalypse
'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा - फोटो : Istock

उसने दावा किया कि वह अपनी यात्रा के दौरान एक व्यक्ति से मिला। रहस्यमयी व्यक्ति ने एडवर्ड को बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से प्रलय के बाद बाढ़ आएगी। उसने आगे कहा कि यह ग्लोबल वार्मिंग की वजह से था। दोनों ध्रुवों में बर्फ के टुकड़ों से पता चला कि बर्फ पिघल चुकी है और दुनिया पानी के नीचे समा चुकी है। वातावरण में Co2 की बहुत ज्यादा मात्रा के कारण बाढ़ आई। इसने धीरे-धीरे नैचुरल शील्ड जोन को खत्म कर दिया। 

Dinosaur Fossil: वैज्ञानिकों ने खोज लिया ''शिव'' को, जानिए क्या है करोड़ों साल पूराना मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Time Travel: Time-traveller from year 5000 claims to have photographic proof of apocalypse
'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा - फोटो : Istock

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने शख्स के दावे को झूठा बताया है। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों ने समय यात्रा करने का दावा किया है और अजीबोगरीब दावे किए हैं।  अब इस व्यक्ति की बातें कितनी सच हैं यह नहीं कहा जा सकता है।

Baba Vanga: इन दो देशों की जंग से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? बाबा वेंगा ने की है ये डराने वाली भविष्यवाणी

विज्ञापन
Time Travel: Time-traveller from year 5000 claims to have photographic proof of apocalypse
'साल 5000' से लौटकर आए शख्स ने किया डराने वाला दावा - फोटो : Istock

अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, अतीत या भविष्य में सैकड़ों वर्षों की यात्रा करने के लिए टाइम मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसी समय यात्रा सिर्फ किताबों और फिल्मों में होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed