जवान दिखना या रहना कौन नहीं चाहता है। इसके लिए लोग पानी की तरह पैसा भी बहा देते हैं, लेकिन चीन में एक ऐसा शख्स है, जिसकी उम्र तो 34 साल है, फिर भी वो दिखने में किसी 13-14 साल के बच्चे की तरह लगता है। वैसे आमतौर पर लोग जवान रहने के लिए तरसते हैं, लेकिन यह शख्स जवान होने के लिए तरस रहा है।
2 of 6
झू शेंगकाई, चीन
- फोटो : Seenhua
इस शख्स का नाम है झू शेंगकाई और ये चीन के वुहान में रहते हैं। इनके चेहरे पर न तो मूंछे हैं और न ही दाढ़ी। यहां तक कि झू की आवाज भी बिल्कुल बच्चों जैसी ही है। यही वजह है कि जो लोग उन्हें नहीं जानते हैं, वो उन्हें बच्चा समझ लेते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अब झू इस बात से काफी परेशान हैं कि उनकी उम्र के लगभग सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है, लेकिन शरीर परिपक्व न होने की वजह से वो शादी नहीं कर पा रहे हैं। वो इसे एक अभिशाप की तरह मानते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, झू जब छह साल के थे, तो उनके सिर पर चोट लग गई थी। हालांकि उस समय उनके सिर से खून तो नहीं निकला था, लेकिन उन्हें बुखार हो गया था, जिसके बाद उनके माता-पिता उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि झू के सिर में खून का थक्का जम गया है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि डॉक्टरों ने सर्जरी के द्वारा झू के सिर से खून के थक्के को निकाल दिया। तब लगा कि सबकुछ ठीक हो गया, लेकिन झू जब नौ साल के हुए तो उनके माता-पिता को लगा कि उनकी उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उस हिसाब से उनका शरीर नहीं बढ़ रहा। इसके बाद एक बार फिर वो झू को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने कई तरह की जांच की और बताया कि झू की पीयूषिका ग्रंथि को नुकसान पहुंचा है। इसीलिए उम्र के हिसाब से उनका चेहरा और शरीर नहीं बढ़ पा रहा है।