फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के साथ निकलता है बाहर तो लोग समझते हैं गर्लफ्रेंड, तस्वीरें शेयर की तो किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Sat, 03 Aug 2019 03:45 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
22 year old man shared pictures of his Young mother people understands his girlfriend mistakenly
जोनाथन नूयेन अपनी मां के साथ - फोटो : Instagram/jhnguyners

खुद को हमेशा जवान और फिट रखना कौन नहीं चाहता है। हालांकि उम्र के साथ-साथ लोगों की खूबसूरती भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, चाहे वो कोई महिला हो या पुरुष, लेकिन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहने वाली एक महिला की उम्र तो जैसे थम सी गई है। उसकी उम्र का पता ही नहीं चलता। ऐसे में जब वो अपने बेटे के साथ घर से बाहर कहीं जाती है, तो लोग दोनों को गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड समझ लेते हैं। 

22 year old man shared pictures of his Young mother people understands his girlfriend mistakenly
जोनाथन नूयेन अपनी मां के साथ - फोटो : Instagram/jhnguyners

22 वर्षीय जोनाथन नूयेन नाम के युवक के साथ ऐसा अक्सर होता रहता है। जब भी वो अपनी 40 वर्षीय मां के साथ घर से बाहर निकलता है, तो लोग उन दोनों को देख कर हैरान रह जाते हैं। वो या तो उन्हें गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड या भाई-बहन समझ लेते हैं। 

22 year old man shared pictures of his Young mother people understands his girlfriend mistakenly
जोनाथन नूयेन अपनी मां के साथ - फोटो : Instagram/jhnguyners

जोनाथन ने इस अनोखी घटना के बारे में एक ऑस्ट्रेलियन फेसबुक ग्रुप सबल एशियन ट्रेट्स में लिखा है। उसके इस पोस्ट पर 7000 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'तुम्हारी मां बहुत सुंदर है, लेकिन मैं उसे तुम्हारी गर्लफ्रेंड समझ बैठा था। मैं सोच रहा था कि कितने खूबसूरत कपल हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
22 year old man shared pictures of his Young mother people understands his girlfriend mistakenly
जोनाथन नूयेन अपनी मां के साथ - फोटो : Instagram/jhnguyners

लोगों ने जोनाथन से उसकी मां की खूबसूरती और जवान रहने का राज भी पूछा है, जिसके जवाब में जोनाथन ने बताया कि उसकी मां खूब फल खाती हैं और हर रोज व्यायाम करती हैं। इसके अलावा जोनाथन ने बताया कि कम कार्बोहाइड्रे़ट वाला खाना खाएं और उच्च वसा वाले भोजन और पहले से तैयार खाद्य पदार्थ खाने से बचें। 

विज्ञापन
22 year old man shared pictures of his Young mother people understands his girlfriend mistakenly
जोनाथन नूयेन अपनी मां के साथ - फोटो : Instagram/jhnguyners

जोनाथन ने अपनी मां के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं और वहां भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। हालांकि उसपर जोनाथन ने कोई जवाब नहीं दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed