पुलवामा आतंकी हमले के बाद शहीदों के परिवार की मदद के लिए लोगों ने दरियादिली दिखाई है। शहीद परिवारों की मदद के लिए 'भारत के वीर' (BharatKeVeer) पोर्टल पर अब तक देश भर के लोगों द्वारा दान की गई राशि को अब शहीदों के परिवार को देने का फैसला किया गया है।
2 of 5
crpf pulwama martyrs
- फोटो : Social Media
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने इस पोर्टल के माध्यम से दान की गई राशि में से हर एक शहीद के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
'भारत के वीर' पोर्टल पर लोगों द्वारा दिए गए इस दान की राशि को हर एक शहीद के परिवार को देने का निर्णय लिया गया है। भारत के वीर पोर्टल के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए दानदाताओं को धन्यवाद भी दिया गया है।
पोर्टल के ऑफिशल हैंडल से किए ट्वीट में गृह मंत्रालय ने लिखा कि हम भारत के वीर पोर्टल को किए असीम समर्थन के लिए सभी धन्यवाद करते हैं। हर शहीद जवान के परिवार को आपके दिए योगदान की मदद से अधिकतम 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आप अब भी इस पोर्टल पर अपनी मदद भेज सकते हैं, जिसका इस्तेमाल सभी परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा।
46 करोड़ रुपये की धनराशि की दान
बता दें कि पुलवामा के हमले के बाद भारत के वीर पोर्टल पर करीब 80 हजार लोगों ने शहीदों के परिवार के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। इन लोगों द्वारा अब तक करीब 46 करोड़ रुपये की राशि को शहीदों के परिवारों के लिए दान किया गया है। लोगों की इतनी बड़ी संख्या के कारण 'भारत के वीर' पोर्टल के कई बार क्रैश होने की बात भी सामने आ चुकी है।