फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan की मां ने कहा ‘बेटा तेरा दिल बड़ा पर गिफ्ट में चाहिए छोटी गाड़ी’

Mon, 18 Feb 2019 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan gifts his mother salma khan a new Range Rover autobiography LWB SUV worth Rs 1.87 crore
salman khan with her mother

एक्टर सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान को लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की है। सलमान ने लैंड रोवर की रेंज रोवर गिफ्ट की है। सलमान ने रेंज रोवर का ऑटोबॉयोग्राफी लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन गिफ्ट किया है। लेकिन उनकी मां को नई ऊंची महंगी रास नहीं आ रही है।  इस एसयूवी की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1.87 करोड़ रुपए हैं।


 

रजिस्ट्रेशन नंबर ‘2727’

Salman Khan gifts his mother salma khan a new Range Rover autobiography LWB SUV worth Rs 1.87 crore
salman khan New range rover

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अपनी मां को सफेद रंग की लैंड रोवर गिफ्ट की है। लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन यानी एलडब्ल्यूई में रेगुलर रेंज रोवर से ज्यादा जगह है। वहीं सलमान ने इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी अपनी च्वाइस वाला ‘2727’ नंबर लिया है। दरअसल सलमान की मां सलमा रोजमर्रा के कामकाज के लिए अपने लिए एक नई कार लेना चाहती थीं। हालांकि वे इतनी लंबी कार कतई नहीं लेना चाहती थीं, वे चाहती थीं कि एक छोटी कार खरीदी जाए, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से चली जाए।
 

मां को नहीं आ रही पसंद

Salman Khan gifts his mother salma khan a new Range Rover autobiography LWB SUV worth Rs 1.87 crore
Range Rover Autobiography Long Wheelbase

लेकिन जब सलमान को मां की इस ख्वाहिश के बारे में पता चला, तो उन्होंने रेंज रोवर का टॉप लाइन ऑटोबॉयोग्राफी एडिशन खरीद लिया। बड़ी कार खरीदने के पीछे वजह थी कि सलमान चाहते थे कि उनकी बुजुर्ग मां छोटी कार में बैठें। वहीं बड़ी कार में वे बैठना पंसद नहीं कर रही हैं क्योंकि ऊंची होने के कारण उसमें अंदर बैठना और बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है और वे पुरानी स्विफ्ट कार में ही बैठना पसंद कर रही हैं। संभव है कि सलमान उन्हें जल्द ही दूसरी नई कार गिफ्ट करें, जिसमें उन्हें बैठने और बाहर निकलने में दिक्कत न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे की सीटों पर पर्सनल स्क्रीन और पैनोरैमिक सनरूफ

Salman Khan gifts his mother salma khan a new Range Rover autobiography LWB SUV worth Rs 1.87 crore
Salman-Khan Range-Rover

रेंज रोवर ऑयोबायोग्राफी की लंबाई 5.2 मीटर है, जो इसे देश की सबसे लंबी कारों में से एक बनाती है। एसयूवी में 21 इंच के व्हील दिए गए हैं, साथ ही इसममें पिक्सल एलईडी लेजर बीम लाइट्स दी गई हैं। वहीं कार के इंटीरियर में ज्यादातर जगहों पर वुड फीनिश और लेदर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कार की सीटें 20 अलग-अलग पोजिशंस पर सेट हो सकती हैं और उनमें हीट और कूलिंग का फीचर है। वहीं पीछे की सीटों पर पर्सनल स्क्रीन और पैनोरैमिक सनरूफ की फीचर है।
 

विज्ञापन

3.0 लीटर का वी6 डीजल इंजन

Salman Khan gifts his mother salma khan a new Range Rover autobiography LWB SUV worth Rs 1.87 crore
Range Rover Autobiography Long Wheelbase-1

सलमान ने मां को कार का जो वर्जन गिफ्ट किया है, उसमें 3.0 लीटर का वी6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 4000 आरपीएम पर 254 बीएचपी की पॉवर और 2250 आरपीएम पर 600 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह एसयूवी मात्र 8.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 209 किमी प्रति घंटा है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed