फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: 'पीएम ने गरीबों-किसानों के लिए काम किया', तेज प्रताप की पत्नी का मुद्दा भी उछाला सम्राट चौधरी ने

Sat, 04 May 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 May 2024 07:03 PM IST
सार

LS Polls: 'पीएम ने गरीबों-किसानों के लिए काम किया', तेज प्रताप की पत्नी का मुद्दा भी उछाला सम्राट चौधरी ने
LS Polls 2024: Samrat Chaudhary says PM worked for poor and farmers, also raised issue of Tej Pratap's wife
 
विज्ञापन
LS Polls 2024: Samrat Chaudhary says PM worked for poor and farmers, also raised issue of Tej Pratap's wife
एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर आलोक कुमार सुमन की नामांकन सभा में पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में गोपालगंज लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर आलोक कुमार सुमन की नामांकन सभा में सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। साथ में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लेशी सिंह, जनक राम और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

LS Polls 2024: Samrat Chaudhary says PM worked for poor and farmers, also raised issue of Tej Pratap's wife
गोपालगंज में सभा को संबोधित करते भाजपा नेता सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सभा में सम्राट चौधरी ने कहा कि जो खुद महिला की इज्जत नहीं करते, वह महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी बहू को धक्का मारकर घर से भगा दिया, वह भी आज महिलाओं के सम्मान की बात करते नहीं थक रहे हैं। चौधरी ने कहा कि साथियों देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए क्या नहीं किया, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि तो गरीबों के लिए उज्जवला गैस योजना के साथ ही साथ मुफ्त राशन भी मुहैया करवाया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि अब किसी भी गरीब को इलाज के लिए चिंता करने की बात नहीं है। पांच लाख तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड द्वारा किया जाएगा।
 
LS Polls 2024: Samrat Chaudhary says PM worked for poor and farmers, also raised issue of Tej Pratap's wife
गोपालगंज में भाजपा का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बिना जाति-धर्म देखे विकास का काम किया। जब आप डॉक्टर से इलाज कराने जाते हैं तो जाति-धर्म नहीं देखते हैं, अच्छे डॉक्टर का चुनाव करते हैं। ठीक उसी तरह वोट देने भी जाएं तो जाति-धर्म न देखें। देश को सुरक्षित हाथों में सौंपिए और पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए डॉक्टर आलोक कुमार सुमन को जिताएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LS Polls 2024: Samrat Chaudhary says PM worked for poor and farmers, also raised issue of Tej Pratap's wife
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

राजद सुप्रीमो पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव ने अपने हनुमान रामकृपाल यादव को उनका टिकट काटकर उसी जगह से अपनी बेटी को टिकट थमा दिया। उन्होंने दावा किया कि रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू जी का जूता चप्पल जीवन भर ढोता रहा। लेकिन अब उनके द्वारा कहा जा रहा है कि अब आप मेरी बेटी और मेरे बेटे का भी जूता ढोइए, तो मैं अपना स्वाभिमान बेचकर यह काम कभी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Samrat Chaudhary says PM worked for poor and farmers, also raised issue of Tej Pratap's wife
सुशील मोदी से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवार की बहू ऐश्वर्या को मारपीट कर घर से निकालते वक्त सारण की लोकसभा प्रत्याशी कहां चली गईं थी। वह तो कहती हैं कि मैं छपरा की बेटी हूं। क्या ऐश्वर्या छपरा की बेटी नहीं थी, जब धक्का देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया तो आपने ट्वीट क्यों नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed