किशनगंज में शुक्रवार को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बालुरघाट इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ को लेकर यात्रियों ने टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा किया। भारी भीड़ के चलते कई यात्री सफर करने से वंचित रह गए, जिससे नाराज यात्रियों ने टिकट वापसी की मांग करते हुए स्टेशन पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे रेलवे प्रशासन और अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया।
Bihar News: ट्रेन से लटककर गए कुछ यात्री, कुछ ने रेलवे स्टेशन पर जमकर किया हंगामा; जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:47 PM IST
सार
Kishanganj News: किशनगंज में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं, इससे पहले कई यात्री ट्रेन से लटककर सफर करते देखे गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन