फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: किशनगंज में 19वीं वाहिनी SSB ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली, देखें मोहक तस्वीरें

Wed, 14 Aug 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Aug 2024 08:11 PM IST
सार

Independence Day: किशनगंज में 19वीं वाहिनी SSB ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली, देखें मोहक तस्वीरें
Independence Day: 19th Battalion SSB took out a tricolor awareness rally in Kishanganj, see captivating pictures
 
विज्ञापन
Independence Day: 19th Battalion SSB took out a tricolor awareness rally in Kishanganj, see captivating pictur
तिरंगा जागरूकता रैली निकालते जवान - फोटो : अमर उजाला

किशनगंज के ठाकुरगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वर्ण जीत शर्मा कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के दिशा निर्देशन पर आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

Independence Day: 19th Battalion SSB took out a tricolor awareness rally in Kishanganj, see captivating pictur
तिरंगा जागरूकता रैली निकालते जवान - फोटो : अमर उजाला

सर्वप्रथम स्वर्ण जीत शर्मा कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज साइकिल रैली की अगुवाई करते हुए वाहिनी मुख्यालय से जवान भारत माता की जय के नारों और तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़े। यह रैली वाहिनी मुख्यालय से चल कर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, मार्केट व बस स्टैंड ठाकुरगंज से होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंची।
 
Independence Day: 19th Battalion SSB took out a tricolor awareness rally in Kishanganj, see captivating pictur
तिरंगा जागरूकता रैली निकालते जवान - फोटो : अमर उजाला

विशेष अवसर का उद्देश्य हमारे देशभक्तिपूर्ण संकल्प और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस साइकिल रैली के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं और आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day: 19th Battalion SSB took out a tricolor awareness rally in Kishanganj, see captivating pictur
तिरंगा जागरूकता रैली निकालते जवान - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में अनूप रोबा कछप द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार और सहायक कमांडेंट संचार सुनील कुमार सहित बल के सभी अधिनस्थ अधिकारी तथा समस्त बल कार्मिक सम्मिलित हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed