रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कैमूर जिले में प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। बिछिया डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और उनके नेता सुधाकर सिंह पर तीखे हमले किए। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए राजद के नेता सुधाकर सिंह को ‘रामगढ़ का गब्बर’ बताया और कहा कि ऐसे नेताओं को भगाना आवश्यक है।
Bihar Bypolls: डिप्टी CM ने RJD नेता को बताया रामगढ़ का गब्बर, उपेंद्र बोले- राजद की सोच लाठी में अटकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 11 Nov 2024 06:26 PM IST
सार
Ramgarh by-election: रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल काफी गर्म है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राजद पर जमकर जुबानी हमला किया। सम्राट ने तो जेल भेजने तक की चेतावनी तक दे डाली। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन