फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: BJP नेता का कांग्रेस पर तंज- राहुल हिम्मत दिखाते और अमेठी से लड़ते; CPI (ML) पर दिया विवादित बयान

Fri, 03 May 2024 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 May 2024 07:06 PM IST
सार

LS Polls: BJP नेता का कांग्रेस पर तंज- राहुल हिम्मत दिखाते और अमेठी से लड़ते; CPI (ML) पर दिया विवादित बयान
LS Polls: RK Singh taunt Congress, Rahul Gandhi Candidature from Raebareli; Controversial statement on CPI ML
 
विज्ञापन
LS Polls: RK Singh taunt Congress, Rahul Gandhi Candidature from Raebareli; Controversial statement on CPI ML
चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

बिहार के आरा शहर में चंदवा के एक निजी होटल में एनडीए गठबंधन की बैठक में केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरके सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। सिंह ने कहा कि राहुल को अगर हिम्मत थी तो अमेठी से क्यों नहीं चुनाव लड़े, क्यों चले गए रायबरेली? लेकिन राहुल गांधी वहां से भी चुनाव हार जाएंगे। वहीं, आरके सिंह ने कहा कि हम सात मई को साढ़े 11 बजे नामांकन करने जाएंगे। इस दौरान हमारे साथ चिराग पासवान भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पूरे भोजपुर की जनता साथ रहेगी।

वहीं, भाकपा माले को लेकर आरके सिंह ने कहा कि हमें वैसे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो ईमानदार हो, घूस न लेता हो, विकास किया हो और विकास करना जनता हो। आरके सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें मुंडी (गर्दन) कटवा पार्टी (भाकपा माले के लिए कहा) को वोट नहीं देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आरके सिंह ने कहा कि मैं बोल सकता हूं कि मैंने विकास किया है। मुझसे पहले किसी भी सांसद ने इतना विकास नहीं किया होगा, मैं ये भी बोलता हूं। जब मैं 2014 में पहली बार सांसद बना था, उस दौरान कोईलवर में सड़क जाम की सबसे बड़ी समस्या थी। मैंने उसी दौरान कहा था कि कोईलवर पर छह लेन पुल बनेगा और बना भी।

LS Polls: RK Singh taunt Congress, Rahul Gandhi Candidature from Raebareli; Controversial statement on CPI ML
चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

आरके सिंह ने अपने सात वर्षों के केंद्रीय मंत्री और 10 वर्षों के सांसद के तौर पर विकास कार्यों की बात करते हुए कहा कि अब तक आजादी के बाद से जितने भी सांसद आए हैं उनसे पांच गुना ज्यादा मैंने विकास किया है। आरा-सासाराम का टेंडर हो गया, रिंग रोड भी उसी में है। आरा स्टेशन से सभी महत्वपूर्ण गाड़ियां खुलती हैं और आगे भी खुलेंगी। आरा को बड़ा स्टेशन बनाने के साथ-साथ बिहिया को भी बड़ा स्टेशन बनाने की स्वीकृति करा दी है। हम आरा की तस्वीर बदलने निकले हैं। आधी तस्वीर आरा की बदल गई है। हम अब आरा से सीधा सिन्हा गंगा घाट होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस बिछाने वाले हैं।

LS Polls: RK Singh taunt Congress, Rahul Gandhi Candidature from Raebareli; Controversial statement on CPI ML
चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आरके सिंह ने कहा कि यहां की जनता कहती है या कोई भी की आरके सिंह किसी की पैरवी नहीं करते हैं। मैंने शुरू में ही कह दिया था कि मैं किसी गलत काम की पैरवी नहीं करूंगा। लेकिन मैंने जितनी पैरवी अपने लोगों के लिए की है, शायद ही कोई करेगा। मैंने हर बीमार लोगों के लिए एम्स में पैरवी की है। वहीं, बिजली की बात करें तो शहर के लोग अब जेनरेटर भूल ही गए हैं। मैंने हर गांव को बिजली दी है। अगर कोई गांव कोई लोग छूटे हों तो घबराएं नहीं, उन तक भी हमारी टीम जरूर जाएगी। कोई भी छूटेगा नहीं। चाहे वोट दिया है या नहीं दिया है। हम सांसद सब के हैं हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, सब ठेकेदार जानते हैं काम में गड़बड़ रही तो हम उस पर केस कर देंगे और किया भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LS Polls: RK Singh taunt Congress, Rahul Gandhi Candidature from Raebareli; Controversial statement on CPI ML
चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता आरके सिंह ने कहा कि सात मई को साढ़े 11 बजे चिराग पासवान के साथ नामांकन में जाएंगे। वहीं, चिराग पासवान और दिवंगत नेता राम विलास पासवान जी को लेकर अपने संबंध की बात करते हुए कहा कि चिराग पासवान के साथियों के साथ पुराना गठबंधन है। यह पार्टी का नहीं बल्कि दिलों का रिश्ता है। जब मैं पटना में अधिकारी था तब से दिवंगत नेता राम विलास पासवान और उनके परिवार के साथ रिश्ता रहा है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी से पहले किसी प्रधानमंत्री में इतनी हिम्मत नहीं थी जो देश को महाशक्ति बना दे। इंदिरा गांधी को छोड़ कर किसी प्रधानमंत्री में इतनी शक्ति नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में बैठाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed