फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: बाइक सवार को गली से जाने से टोका तो बीस से ज्यादा बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

Thu, 02 May 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 02 May 2024 05:14 PM IST
सार

Bihar: बाइक सवार को गली से जाने से टोका तो बीस से ज्यादा बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
Nalanda: More than twenty miscreants fired 25 rounds over a minor dispute in Bihar Sharif
 

विज्ञापन
Nalanda: More than twenty miscreants fired 25 rounds over a minor dispute in Bihar Sharif
पुलिस को मामले की जानकारी देते स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

बिहार के नालंदा के बिहार शरीफ में दिनदहाड़े बदमाशों ने मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 काशी तकिया मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में काशी तकिया निवासी मो. अरशद जख्मी हो गया। वहीं, मोहल्ले में रहने वाला राजा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया।

Nalanda: More than twenty miscreants fired 25 rounds over a minor dispute in Bihar Sharif
गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है - फोटो : अमर उजाला

गली से आने-जाने से टोकने पर हुआ विवाद
घटना को लेकर मो. अरशद ने बताया कि नगर थाना के कागजी मोहल्ला निवासी शाहनबाज ट्रिपल लोड बाइक पर सवार होकर मोहल्ले से गुजर रहा था। एक दिन पहले ही मोहल्ले में पीसीसी ढलाई की गई थी, जिसके कारण आने-जाने के लिए लोगों को रोका जा रहा था। जब उसने और कुछ अन्य लोगों ने शाहनबाज को उक्त रास्ते से जाने से मना किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। उसके बाद उसने फोन कर अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी बदमाश चेहरे को नकाब से ढके हुए थे और हथियार से लैस थे। अचानक उन लोगों के द्वारा फायरिंग की जाने लगी।

Nalanda: More than twenty miscreants fired 25 rounds over a minor dispute in Bihar Sharif
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों द्वारा की गई 25 राउंड फायरिंग
मोहल्ले वासियों ने बताया कि 20 से ज्यादा बदमाशों द्वारा करीब 25 राउंड फायरिंग की गई है। अचानक बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने से सभी लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग और गाली गलौज करते हुए सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही दल बल के साथ लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है। लहेरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ बदमाशों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed