फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja: सीएम नीतीश समेत लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

Tue, 28 Oct 2025 11:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Oct 2025 11:41 AM IST
सार

Chhath Mahaparva 2025: आज सुबह की अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय महा अनुष्ठान का समापन हो गया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़ा। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
 

विज्ञापन
Chhath Puja: Lakhs of devotees offered prayers to Lord Surya, crowds gathered at the ghats of Bihar.
छठ महापर्व। - फोटो : अमर उजाला
लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, शिवहर, किशनगंज खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खराब मौसम के कारण कई जिलों में भगवान सूर्य कुछ देर से दिखें। पटना समेत कई जगह पर बादल छाए हुए थे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न हो गया। पटना में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नेता प्रतिपक्ष चिराग पासवान, बिहार सरकार के कई मंत्री, नेताओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इधर, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धो दिया गया था। हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे थे। 


 
Chhath Puja: Lakhs of devotees offered prayers to Lord Surya, crowds gathered at the ghats of Bihar.
रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में छठ किया। - फोटो : अमर उजाला
छठी मैय्या के जयकारे गूंजते रहे सभी घाट
इधर, पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। कई लोगों ने घरों की छत और तालाबों में छठ पूजा मनाई। छठ घाट पर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य समेत बिहार की सैकड़ों लोगों ने विदेशों में छठ पूजा की। रोहिणी ने कहा कि आप सबों को महापर्व छठ पूजा के चौथे व् पूर्णाहुति अनुष्ठान अग्रगामी सूर्य देव को उषा अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं। उदयीमान भगवान भास्कर की लालिमा व् छठी मईया के आशीर्वाद से आप सबों को सुख-शांति - समृद्धि - निरोग काया की प्राप्ति हो और आपकी हर मनोकामना पूरी हो।
Chhath Puja: Lakhs of devotees offered prayers to Lord Surya, crowds gathered at the ghats of Bihar.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला


चिराग बोले- हर परिवार में खुशियां और समृद्धि आए
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पटना स्थित आवास से छठ पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा, "छठी मैया ने बिना मांगे इतना कुछ दिया है लेकिन हां मैं ये मानता हूं जिस विकसित बिहार की हम कल्पना करते हैं और उस विकसित परिवार तथा उस विकसित बिहार में हर परिवार में खुशियां और समृद्धि आए। यही कामना की है कि छठी मैया का ये आर्शीवाद बिहार और देश के हर व्यक्ति और परिवार को मिले। छठ पर्व के साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है ऐसे में आज जब हम लोग छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व को पूर्ण किया। एक महापर्व समाप्ति की ओर है तो दूसरी ओर लोकतंत्र का दूसरा महापर्व वो अपनी चरम सीमा पर अपने पूर्णरूप में आएगा। आज से हम लोग प्रचंड प्रचार की शुरुआत करेंगे और जो भी परिणाम आएंगे हम जानते हैं हमारे पक्ष में आएंगे लेकिन वो परिणाम बिहार और बिहारवासियों के लिए सुखद होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja: Lakhs of devotees offered prayers to Lord Surya, crowds gathered at the ghats of Bihar.
सीएम नीतीश कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश कुमार ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य
आज एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है।

विज्ञापन
Chhath Puja: Lakhs of devotees offered prayers to Lord Surya, crowds gathered at the ghats of Bihar.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री बोले-  सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने का पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ
केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा नेताओं के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। उन्होंने कहा कि आज सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम अनुष्ठान ऊषा अर्घ्य पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने का पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह पावन पर्व हमारी संस्कृति की गहराई, मातृशक्ति की तपस्या और पर्यावरण के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान सूर्य और छठी मइया से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर सदा बना रहे। बता दें कि चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत करना बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को कठोर नियमों के अनुसार 36 घंटे तक रखा जाता है। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed