फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election: ‘अब युवा मुख्यमंत्री की जरूरत’, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश को बताया मानसिक-शारीरिक रूप से कमजोर

Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST
सार

Pashupati Paras Statement On Nitish Kumar: रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने नीतीश सरकार को विफल बताते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य में एक भी कल-कारखाना नहीं लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार और अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं।

विज्ञापन
Assembly Election: Bihar needs a young Chief Minister, Pashupati Paras called Nitish mentally-physically weak
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार की राजनीति में बड़ा बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके हैं और बिहार को अब एक युवा नेतृत्व की जरूरत है।


 
2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पशुपति पारस
भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के भड़सरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी बाबू चंद्रिका सिंह यादव की 30वीं पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने पहुंचे पशुपति पारस ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रालोजपा 243 विधानसभा सीटों पर दौरा कर रही है और एक इंटरनल सर्वे भी कराया जा रहा है, ताकि चुनावी रणनीति को बेहतर तरीके से तय किया जा सके।

यह भी पढ़ें- जदयू विधायक ने नर्तकी के साथ लगाये ठुमके, महिलाओं के साथ भी खूब नाचा; अब बैड टच वाला वीडियो वायरल

Assembly Election: Bihar needs a young Chief Minister, Pashupati Paras called Nitish mentally-physically weak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

‘नीतीश सरकार निकम्मी, 20 साल में कोई…’
पशुपति पारस ने नीतीश सरकार को विफल बताते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य में एक भी कल-कारखाना नहीं लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार और अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब प्रदेश की समस्याओं को संभालने की स्थिति में नहीं हैं।
 

Assembly Election: Bihar needs a young Chief Minister, Pashupati Paras called Nitish mentally-physically weak
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

‘CM ने गृह जिले में कील ठोंकी गई महिला की सुध तक नहीं ली’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में एक महिला के पैरों में कीलें ठोंक दी गईं, लेकिन सरकार के किसी बड़े मंत्री या अधिकारी ने उसकी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में प्रशासनिक विफलता का बड़ा प्रमाण है।

यह भी पढ़ें- Bihar Police:होली पर नीतीश सरकार ने निकाली बंपर वेकेंसी, सिपाही के 19838 पदों पर बहाली करेगा Csbc
 
पशुपति पारस ने बताया कि 14 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में रालोजपा की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद पार्टी की एक बैठक होगी, जिसमें आगे की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा, उसे हम जनता और मीडिया के सामने स्पष्ट रूप से रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Assembly Election: Bihar needs a young Chief Minister, Pashupati Paras called Nitish mentally-physically weak
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

‘जनता बदलाव चाहती है, अमित शाह कितना कैंप करेंगे?
बिहार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कैंप करने की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए पारस ने कटाक्ष किया- कितना कैंप करेंगे? उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव आने वाला है। पारस ने कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रिका सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed