फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi 2025 : JDU party MLA Gopal Mandal danced with lady dancer and women viral video Bhagalpur bihar

Holi 2025 : जदयू विधायक ने नर्तकी के साथ लगाये ठुमके, महिलाओं के साथ भी खूब नाचा; अब बैड टच वाला वीडियो वायरल

Mon, 10 Mar 2025 11:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Mar 2025 11:48 PM IST
सार

JDU Party : जदयू के चर्चित विधायक फिर सुर्ख़ियों से घिर गये हैं। इस बार चर्चा उनके किसी विवादित बयान का नहीं, बल्कि महिला डांसर के साथ उनके जबरदस्त ठुमके के हैं। मंच पर उनका महिला डांसर के साथ बैड टच वाला वीडियो भी अब वायरल है।

विज्ञापन
Holi 2025 : JDU party MLA Gopal Mandal danced with lady dancer and women viral video Bhagalpur bihar
जदयू विधायक गोपाल मंडल का बैड टच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की राजनीति में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि होली मिलन समारोह में उनके जबरदस्त ठुमके के हैं। भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला में एनडीए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मंडल ने मंच पर जमकर नृत्य किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मंच पर दिखा बिंदास अंदाज
कार्यक्रम में जब "होली खेले रघुवीरा अवध में" और "रंग बरसे भींगे चुनर वाली" जैसे होली गीत बजने लगे, तो विधायक गोपाल मंडल खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़ गए। उन्होंने महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए और उनकी कमर में हाथ डालकर नृत्य किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच पर गायिका को 500 रुपये का नोट भेंट किया और फिर मजाकिया अंदाज में उनके गाल से नोट सटा दिया। उनके इस अंदाज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो पर विधायक की हो रही किर-किरी 
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। समर्थकों ने इसे "बिंदास नेता का रंगीला अंदाज" बताते हुए उनकी सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने इसे लोकसंस्कृति का हिस्सा करार दिया। हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर आलोचना भी की और कहा कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह सार्वजनिक मंच पर पेश नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली में दिया भाईचारे का संदेश
होली के इस खास मौके पर विधायक गोपाल मंडल ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी अवसर है। इसे प्रेम और सद्भाव से मनाएं।"


छैला बिहारी के कार्यक्रम का ऐलान
विधायक मंडल ने घोषणा की कि लोकप्रिय गायक छैला बिहारी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आपलोग अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम में शामिल होईये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed