फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: भाजपा ने लालू परिवार और भाकपा माले पर निशाना साधा, चिराग बोले- लोगों का अनाज छीनना चाहते हैं ये लोग

Tue, 07 May 2024 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 May 2024 04:53 PM IST
सार

LS Polls: भाजपा ने लालू परिवार और भाकपा माले पर निशाना साधा, चिराग बोले- लोगों का अनाज छीनना चाहते हैं ये लोग
Arrah Lok Sabha seat: NDA candidate RK Singh nomination, BJP targets Lalu family and CPI(ML), Chirag Paswan
 

विज्ञापन
Arrah Lok Sabha seat: NDA candidate RK Singh nomination, BJP targets Lalu family and CPI(ML), Chirag Paswan
चुनावी कार्यक्रम के दौरान आरा में एनडीए घटक दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

बिहार की आरा लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान एनडीए घटक दल के सभी नेता मंच साझा करने पहुंचे। इनमें बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, हम के नेता जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। इन सभी लोगों ने मंच से अपील की कि सभी लोग एक होकर एनडीए को वोट दें और भारी मतों से विजयी बनाएं।


 
बिहार उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरा में लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न MY (मुस्लिम यादव) समीकरण काम आएगा और न बाप समीकरण काम आएगा। सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव बिहार का भविष्य बनाने के लिए है, जिसे ‘जंगलराज’ में जातीय लहर के कहर से डरा दिया गया था। उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को जिसने बदनाम किया, परिवारवाद को बढ़ाता हो, आज उस नोटों के ढेर पर बैठने वाला बिहारी को लूटने वाला नहीं, बल्कि बिहारी की सेवा करने वाला सेवक चाहिए।
 

Arrah Lok Sabha seat: NDA candidate RK Singh nomination, BJP targets Lalu family and CPI(ML), Chirag Paswan
चुनावी कार्यक्रम के दौरान आरा में एनडीए घटक दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

‘एमवाई या बाप समीकरण नहीं आएगा काम’
उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि राम कृपाल यादव राजद छोड़ कर भाजपा में क्यों आए। विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राम कृपाल लालू जी के चप्पल-जूते उठाते थे, अब बेटी की चप्पल उठाने के लिए बोलते हैं। ये भ्रष्टाचारी लोग नोटों के ढेर पर सोते हैं। उनका बेटा कैसा है दो बार उप मुख्यमंत्री बना। यही वह बिहार था जो सम्मान से जीना चाहता था तो अपराधियों की गोली खाता था। इस बार न MY समीकरण काम आएगा, न बाप समीकरण काम आएगा।
 

Arrah Lok Sabha seat: NDA candidate RK Singh nomination, BJP targets Lalu family and CPI(ML), Chirag Paswan
भाजपा नेता सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

अब सम्राट ने भाकपा माले पर दिया विवादित बयान
वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी भारत को श्रेष्ठ बना रहे हैं। जिस 12वें स्थान पर थे तो अब 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने भाकपा माले पर विवादित टिप्पणी कर कहा कि यहां तो लाल झंडा वाला मुड़ी काटता रहा तो मुड़ी कटवा पार्टी को वोट देना है क्या।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को पक्का मकान मिल रहा है तो राम जी को पक्का मकान कब मिलेगा। 2019 में जैसे ही आरके सिंह जीते, तभी 2020 में राम मंदिर बन गया। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थे तो क्या किसी को आरक्षण मिला क्या। जब 2015 में एनडीए की सरकार मिली तो महिलाओं को आरक्षण दिया।

सम्राट ने निजी टिप्पणी कर कहा कि लालू यादव ने सोचा कि बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाया, पानी ढोता रह गया तो इसको मुख्यमंत्री बनाओ। पांचवां आरक्षण आ गया है, अब टूरिस्ट बेटी। लालू जी बोल रहे हैं कि मुसलमान को आरक्षण मिलना चाहिए। तो अब वे सनातन का विरोध, आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। चारा खाने वाला मटन कैसे खाने लगा। बिहार में कानून का राज्य बनाना है। वोट मांगने तभी आऊंगा जब 20 लाख नौकरी दूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arrah Lok Sabha seat: NDA candidate RK Singh nomination, BJP targets Lalu family and CPI(ML), Chirag Paswan
आरके सिंह के साथ मंच साझा करते चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

‘राजद और कांग्रेस देश के लोगों का अनाज छीनना चाहती है’
लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार सांसद बनने जा रहे हैं। सांसद ऐसा व्यक्ति हो जो प्रधानमंत्री के बगल में बैठकर आप लोगों की समस्याओं का काम करें। जो काम आरके सिंह करते रह रहे हैं। पासवान ने कहा कि अगर आज मेरे पिता रामविलास पासवान जीवित होते तो वे भी आज इस मंच पर मौजूद होते। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब आरके सिंह यहां से तीसरी बार जीतेंगे।

चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ लोग हैं जो भारत के प्रधानमंत्री के बढ़ते विचारों को रोकने का काम करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने आपातकाल लगाकर सही मायने में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक संविधान को कोई खतरा नहीं है। ये राजद और कांग्रेस के लोग आपका अनाज बंद कराना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Arrah Lok Sabha seat: NDA candidate RK Singh nomination, BJP targets Lalu family and CPI(ML), Chirag Paswan
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

‘पवन सिंह से नहीं है कोई लड़ाई
सभा को संबोधित करने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से कहा कि लालू यादव मुसलमान आरक्षण की बात कर रहे हैं, जो बिल्कुल बेतुका है। आरक्षण को सविंधान के दायरे में बनाया गया है। कई महापुरुषों ने एक साथ होकर सविंधान बनाया है। लालू यादव हों या कोई और आरक्षण में कोई बदलाव नहीं कर सकता।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed