फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: आरा से एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह नामांकन के लिए खुली गाड़ी से रवाना, आरण्य देवी मंदिर में पूजा भी की

Tue, 07 May 2024 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 May 2024 12:36 PM IST
सार

LS Polls: आरा से एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह नामांकन के लिए खुली गाड़ी से रवाना, आरण्य देवी मंदिर में पूजा भी की
LS Polls 2024: NDA candidate RK Singh from Arrah Lok Sabha left for nomination in open car, Bihar Politics
 
विज्ञापन
LS Polls 2024: NDA candidate RK Singh from Arrah Lok Sabha left for nomination in open car, Bihar Politics
खुली गाड़ी से नामांकन के लिए रवाना हुए भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आरा लोकसभा क्षेत्र से आरके सिंह आज नॉमिनेशन करने के लिए निकल चुके हैं। आरण्य देवी मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ रोड शो करते हुए एनडीए लोकसभा प्रत्याशी आरा से रमना मैदान में पहुचेंगे। यहां विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के साथ चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

LS Polls 2024: NDA candidate RK Singh from Arrah Lok Sabha left for nomination in open car, Bihar Politics
खुली गाड़ी से नामांकन के लिए रवाना हुए भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

आरके सिंह आरण्य देवी मंदिर से खुली गाड़ी से काफिले के साथ शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, मठिया मोड़ होते हुए महावीर मंदिर पहुंचेंगे। वहां भी पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह सभा स्थल पर जाएंगे। जहां से वे नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान नामांकन और सभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, लोजपा (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अलावा कई विधायक, एमएलसी और हुलास पांडेय, सुनील पांडेय जैसे बाहुबली नेता भी शामिल होंगे। उसके बाद यहां से जिला कलेक्ट्रेट में तीन लोगों के साथ जाकर नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिंह के अलावा लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा बड़े नेताओं के नाम लिस्ट में हैं।

LS Polls 2024: NDA candidate RK Singh from Arrah Lok Sabha left for nomination in open car, Bihar Politics
आरके सिंह के काफिले में ऊंट और घोड़े भी शामिल किए गए हैं - फोटो : अमर उजाला

रोड शो के दौरान आरके सिंह के काफिले में ऊंट और घोड़े को भी शोभा में रखा गया है। जगह-जगह बुलडोजर से फूलों की बरसात की जा रही है। हजारो की संख्या में समर्थक आरके सिंह की गाड़ी के आगे और पीछे जिंदाबाद और जीत का नारा लगाते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LS Polls 2024: NDA candidate RK Singh from Arrah Lok Sabha left for nomination in open car, Bihar Politics
भाजपा नेता आरके सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आरण्य देवी मंदिर से निकलने के बाद एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरण्य देवी माता का आशीर्वाद मिल गया है। अब जीत से कोई नहीं रोक सकता। यहां जैन सलाब उमड़ा है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरी जीत का अंतर क्या होगा। मेरे द्वारा किया गया विकास हमको जीत दिलवाएगा। उन्होंने दावा कर कहा कि हमने आरा में जो विकास कर दिया है, वह आज तक जितने सांसद हुए उन सब से ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed