फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: 301 फुट की कांवड़ कंधे पर लेकर बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे 60 श्रद्धालु; पांच साल की परंपरा कायम

Sun, 04 Aug 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

Sawan 2024: 301 फुट की कांवड़ कंधे पर लेकर बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे 60 श्रद्धालु; पांच साल की परंपरा कायम
Sawan 2024: 60 devotees reached Baba Garibnath Dham Muzaffarpur carrying 301 feet long Kanwar on shoulders
 

विज्ञापन
Sawan 2024: 60 devotees reached Baba Garibnath Dham Muzaffarpur carrying 301 feet long Kanwar on shoulders
301 फुट की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में बाबा भोले के प्रति अनोखी भक्ति देखने को मिली। यहां बाबा गरीबनाथ धाम में एक अनोखी 301 फुट की कांवड़ पहुंच रही है। 60 श्रद्धालु उसे अपने कंधे पर लेकर पहलेजा घाट से चल पड़े। वे आज रविवार की देर रात बाद बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे। अनोखी कांवड़ को देखने के लिए श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


 

Sawan 2024: 60 devotees reached Baba Garibnath Dham Muzaffarpur carrying 301 feet long Kanwar on shoulders
301 फुट की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, सावन महीने के तीसरे सोमवार पर मुजफ्फरपुर में लाखों-लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इन्हीं तैयारियों के बीच कांवड़िया पथ में एक अनोखी कांवड़ दिखी, जिसको देखने के लिए आम लोग भी उत्साहित नजर आए। यह कांवड़ 301 फुट लंबी है, जिसको 60 से 70 श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर बाबा गरीबनाथ के दर पर पहुंच रहे हैं। अनोखी कांवड़ को ले जा रहे भक्तों ने बताया कि हम सब महादेव के सच्चे भक्त हैं। पूरा परिवार और समाज एक साथ जलाभिषेक करते हैं, जिसे दो दिनों की कठिन डगर पर हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं। यह हमारी 5वां वर्ष है और इस बार भी इस कांवड़ को लेकर चले हैं और यहां पर सभी लोग एक बार में जालबोझी करते हैं और फिर एक बार जलाभिषेक करेंगे।
 

Sawan 2024: 60 devotees reached Baba Garibnath Dham Muzaffarpur carrying 301 feet long Kanwar on shoulders
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, अनोखी कांवड़ लेकर आने वाले सभी श्रद्धालु वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी हैं। इन लोगों ने इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2019 में शुरू की थी और तब से आज भी इसको कायम रखे हुए हैं। इस कांवड़ को एक महीने पहले तैयार करते हैं और इसमें 60 भक्तों का गंगा जल होता है। यही नहीं, बल्कि पूरी कांवड़ एक ही है और सभी एक साथ में ही लेकर चलते हैं। फिर एक साथ जलाभिषेक करते हैं। इस कांवड़ को सजाने के लिए एक माह का समय लगता है। इसमें मयूर पंख से लेकर अलग-अलग डिजाइन का उपयोग किया गया है। अलग-अलग कृत्रिम प्रकार के फूल भी लगाए गए हैं। इस कांवड़ को लेकर हम सब गांव के लोग शामिल होते हैं और पूरे उत्साह के साथ में एक साथ जलाभिषेक करते हैं।
 
बता दें कि सावन महीने के तीसरे सोमवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। वहीं, पहलेजा घाट से जलाभिषेक करने को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालु रामदयालु नगर तक आ चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024: 60 devotees reached Baba Garibnath Dham Muzaffarpur carrying 301 feet long Kanwar on shoulders
कांवड़ यात्रा में दिखी देश भक्ति - फोटो : अमर उजाला

भगवान की भक्ति और देश भक्ति का संगम कावड़ दिखा यात्रा में
वहीं, वैशाली जिले में कांवड़ यात्रा जिला मुख्यालय से होकर गुजरती है। इसे लेकर जिला प्रशासन वैशाली द्वारा पुख्ता इंतजाम किया जाता है। समाजसेवी के द्वारा भी सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। पहलेजा घाट से जल उठाकर भक्त मुजफ्फरपुर जिले के बाबा गरीब स्थान जलाअभिषेक करने भारी संख्या में जाते हैं। भक्तजन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से होकर रविवार को तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।


 

वहीं, इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ देश भक्ति भाव भी देखने को मिल रहा है। भक्त अपने हाथ में भगवान का झंडा लेकर चल रहे हैं तो कुछ भक्त हाथ में देश का झंडा तिरंगा लेकर चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed