फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: दूसरे सोमवार की तैयारी में जुटा प्रशासन, लाखों की संख्या में कांवड़िये करेंगे बाबा का जलाभिषेक

Sat, 27 Jul 2024 01:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:09 PM IST
सार

Sawan 2024: दूसरे सोमवार की तैयारी में जुटा प्रशासन, लाखों की संख्या में कांवड़िये करेंगे बाबा का जलाभिषेक
Sawan: Muzaffarpur administration busy preparing for 2nd Monday, lakhs of Kanwariyas will perform Jalabhishek

विज्ञापन
Sawan: Muzaffarpur administration busy preparing for 2nd Monday, lakhs of Kanwariyas will perform Jalabhishek
लाखों कांवड़िये करेंगे बाबा का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

सावन माह की पहली सोमवारी के बाद अब मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन दूसरे सोमवार की तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर सभी विभाग को निर्देश दिए गए। SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि दूसरे सोमवार को लेकर भी हम सब पूरी तरह से तैयार हैं। किसी भी श्रद्धालु को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसको लेकर पहले से ज्यादा इंतजाम किए जा रहे हैं।

Sawan: Muzaffarpur administration busy preparing for 2nd Monday, lakhs of Kanwariyas will perform Jalabhishek
लाखों कांवड़िये करेंगे बाबा का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

एक लाख से ज्यादा कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की संभावना
एसडीएम पूर्वी ने बताया कि पहलेजा घाट से गंगा जल की जल ढोकर बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवड़ियों की संख्या दूसरे सोमवार को एक लाख पार कर सकती है। इसको लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है। इस दिशा में सभी विभाग को अलर्ट पर और मुस्तैदी से काम करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Sawan: Muzaffarpur administration busy preparing for 2nd Monday, lakhs of Kanwariyas will perform Jalabhishek
लाखों कांवड़िये करेंगे बाबा का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर जिले में प्रवेश के साथ बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पेय जल, स्नानघर, बिजली, सड़कों की साफ-सफाई और पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में कर्मी को इस ड्यूटी में भी लगाया गया है जो आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग कैंप में ठहराव स्थल पर सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। सावन महीने के दूसरे सोमवार को भीड़ सर्वाधिक रहती है और संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान एक लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan: Muzaffarpur administration busy preparing for 2nd Monday, lakhs of Kanwariyas will perform Jalabhishek
एसडीएम पूर्वी अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

भीड़ बढ़ने पर कांवड़ियों का जत्था मोड़ा जाएगा जिला स्कूल
SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया है कि अगर अत्यधिक भीड़ हुई तो शहर के हरिसभा चौक से कांवड़ियों को छोटी कल्याणी चौक से सीधा प्रवेश नहीं करा कर वहीं से क्लब रोड में मोड़ दिया जाएगा। जहां से सीधा जिला स्कूल मैदान में बने ZIG ZAG पथ में प्रवेश कराया जाएगा। इसके बाद अमर सिनेमा रोड होते हुए छोटी कल्याणी चौक से पूर्व के मार्ग होते हुए बाबा मंदिर में प्रवेश करेंगे, जहां पर भक्त बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
 
विज्ञापन
Sawan: Muzaffarpur administration busy preparing for 2nd Monday, lakhs of Kanwariyas will perform Jalabhishek
दूसरे सोमवारी की तैयारी में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

भारी और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
उन्होंने बताया कि एनएच-77 पटना रोड से आने वाले कांवड़ियों के लिए वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। यह शनिवार से दो बजे से सोमवार दो बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी बड़े और भारी वाहन का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। पटना की ओर से आने वाले और जाने वाले वाहन रेवा रोड NH-102 से जाएंगे जो लालागंज होते हुए जाएंगे। वहीं, बरौनी एनएच-28 से आने वाले वाहन महुआ रोड से हाजीपुर होते हुए पटना जाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed