फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: ऑस्ट्रेलियाई युवती बनी बिहार की बहू, भारतीय परंपरा से हुई शादी; मुजफ्फरपुर में दो संस्कृतियों का मिलन

Wed, 12 Mar 2025 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Mar 2025 09:04 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के आलोक कुमार ने ऑस्ट्रेलिया की युवती से शादी है, जो भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। इस शादी की और दो संस्कृतियों के मिलन की हर ओर चर्चा हो रही है। जानें आलोक और लिव सिंड्रॉफ की मुलाकात कैसे हुई।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Australian girl becomes daughter-in-law of Bihar, marriage done as per Indian tradition
विदेशी दुल्हन की देशी शादी की हर ओर हो रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का पताही रूप गांव इन दिनों खास चर्चा में है। वजह है यहां के रहने वाले इंजीनियर आलोक कुमार की शादी। लेकिन यह कोई साधारण विवाह नहीं है, बल्कि इस शादी ने देश-विदेश की सरहदों को पाटते हुए दो संस्कृतियों को एक कर दिया है। आलोक कुमार की जीवनसंगिनी बनी हैं ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया की रहने वाली लिव सिंड्राफ, जिन्होंने भारतीय रीति-रिवाज से विवाह रचाया है। इस अवसर पर गांव में खुशी और उत्सव का माहौल है।



यह भी पढ़ें- Holi 2025: "गांवों-बस्तियों में जाकर खेलें होली, इससे समरसता बढ़ेगी", विश्व संवाद केंद्र से दिया गया यह संदेश
 

Muzaffarpur News: Australian girl becomes daughter-in-law of Bihar, marriage done as per Indian tradition
विदेशी दुल्हन की देशी शादी की हर ओर हो रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा के दौरान पनपा प्रेम
आलोक कुमार मुजफ्फरपुर के पताही रूप गांव के रहने वाले रतन ठाकुर के इकलौते पुत्र हैं। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां उन्होंने तस्मानिया इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात लिव सिंड्राफ से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ गहरे रिश्ते में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को समझा, जाना और फिर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- Holi-juma Controversy:मेयर अंजुम आरा ने जताया खेद, कहा- शांतिपूर्ण होली और जुमे की नमाज को लेकर दिया था सुझाव
 
लेकिन खास बात यह रही कि लिव सिंड्राफ, रिक सिंड्राफ और एंड्रिया सिंड्राफ की पुत्री हैं। वह भारतीय संस्कृति और परंपराओं से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने भारत आकर भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार ही शादी करने की इच्छा जताई।
 

Muzaffarpur News: Australian girl becomes daughter-in-law of Bihar, marriage done as per Indian tradition
विदेशी दुल्हन की देशी शादी की हर ओर हो रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रीति-रिवाज से सजी विदेशी बहू की शादी
आज आलोक और लिव की शादी पूरे पारंपरिक अंदाज में हो रही है। बारात, वैवाहिक रस्में, हल्दी, मेहंदी से लेकर फेरे तक हर चीज भारतीय परंपरा के अनुसार आयोजित की गई है। लिव सिंड्राफ भी पूरी तरह भारतीय परिधान में सज-धज कर एक भारतीय बहू की तरह नजर आईं। इस शादी में तस्मानिया से लिव के परिजन भी भारत पहुंचे हैं और भारतीय संस्कृति को करीब से देख बेहद उत्साहित हैं। वहीं, आलोक के परिवार सहित पूरे गांव में उत्सव का माहौल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Australian girl becomes daughter-in-law of Bihar, marriage done as per Indian tradition
विदेशी दुल्हन की देशी शादी की हर ओर हो रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

दोनों देशों की संस्कृति का सुंदर संगम
इस अनोखी शादी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि वह दुनिया के किसी भी कोने से आए व्यक्ति को अपने मोहपाश में बांध सकती है। लिव सिंड्राफ ने न केवल भारतीय परंपराओं को अपनाया बल्कि उन्हें पूरे सम्मान के साथ आत्मसात किया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज, मुस्लिम समुदाय पर दिया था विवादित बयान; जानें

'हमारी संस्कृति आज भी विश्व को आकर्षित करती है'
शादी में शरीक होने पहुंचे आलोक के दोस्त मंटू ठाकुर ने कहा कि हम सभी दोस्त पटना से शादी में शामिल होने आए हैं। अपनी विदेशी भाभी को देखकर गर्व महसूस हो रहा है। आज यह साबित हो गया कि हमारी परंपरा और संस्कृति आज भी दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती है। आज दो अलग-अलग देशों के परिवार एक हो रहे हैं, इससे ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है। गौरतलब है कि इस शादी की चर्चा अब सिर्फ गांव तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे जिले और सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed