Bihar News: भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट; अहले सुबह पंचायत में मची अफरातफरी
Muzaffarpur News: पीड़ित परिवारों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग पहले एक घर में और फिर दूसरे घर में फैल गई। लोगों ने तुरंत इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।
अफरातफरी में बीती सुबह, ग्रामीणों ने की कड़ी मशक्कत
जानकारी के मुताबिक, घटना बंदरा प्रखंड के चंदौली पंचायत के वार्ड संख्या 12 की है। सुबह अचानक किशोरी दास और पंकज दास के घरों में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए आसपास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। आग की लपटें और धुआं उठते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत बाल्टी, पाइप और उपलब्ध साधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और अन्य कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
यह भी पढ़ें- Bihar Flood: पटना के दियारा में बाढ़ से जनजीवन ठप, स्कूल बंद, आवागमन बाधित; प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोग
बारिश के बीच शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण
पीड़ित परिवारों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग पहले एक घर में और फिर दूसरे घर में फैल गई। लोगों ने तुरंत इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई और फिर आग बुझाने का प्रयास किया।
प्रशासन को दी गई सूचना, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
स्थानीय निवासी चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पियर थाने और बंदरा अंचल प्रशासन को दी गई। बंदरा के सीओ अंकुर राय ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को यथासंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर से विद्यापतिनगर में संकट गहराया, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी