फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दिवाली के मौके पर सदमें में पीड़ित परिवार

Wed, 30 Oct 2024 03:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

Bettiah News: नरकटियागंज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया गया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Huge fire in readymade clothes shop in Bettiah, loss of lakhs
आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर के वार्ड-15 स्थित एलुमिनियम मार्केट में बुधवार को एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों का नुकसान हो गया। दिवाली के त्योहार की तैयारियों के बीच इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसने दुकान के मालिक मंटू प्रसाद गुप्ता और उनके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।


 
अचानक आग से मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मंटू प्रसाद गुप्ता के मकान में संचालित उनकी रेडीमेड कपड़े की दुकान को देखते ही देखते अपने लपेटे में ले लिया। दुकान में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की दुकानों में भी खलबली मच गई। आसपास के दुकानदारों ने अपने-अपने सामान को तुरंत हटाना शुरू कर दिया, कुछ ने छप्पर काटकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। दिवाली और छठ की खरीदारी करने आए लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
 

Bihar News: Huge fire in readymade clothes shop in Bettiah, loss of lakhs
आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

दमकल और पुलिस की कार्रवाई में आई बाधा
घटना की सूचना पर दमकल वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाजार में फैले अतिक्रमण और संकरी गलियों के कारण आग बुझाने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डायल 112 पुलिस टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं। अनुमान है कि इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े जलकर खाक हो गए।
 

Bihar News: Huge fire in readymade clothes shop in Bettiah, loss of lakhs
आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार को लगा गहरा सदमा
दुकानदार मंटू प्रसाद गुप्ता और उनका परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में हैं। दिवाली के समय इस हादसे ने पूरे परिवार को मायूस कर दिया है। उनके रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह आग उनके त्योहारी सीजन के कारोबार को बर्बाद कर गई है। वहीं, नरकटियागंज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Huge fire in readymade clothes shop in Bettiah, loss of lakhs
आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

अतिक्रमण और सुरक्षा पर प्रशासन का रवैया
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दिवाली और छठ के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुकानों के आसपास अतिक्रमण और बिजली के तारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस हादसे के बाद प्रशासन ने मार्केट क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और आपातकालीन व्यवस्थाओं में सुधार का वादा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed