विकासशील इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बहुत मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ थे और हमेशा ही साथ में रहेंगे। हम 2025 के होने वाले विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। इसके लिए हम एक अक्तूबर से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जो अगले वर्ष दो अक्टूबर 2025 तक होगी।
Bihar Politics: 'NDA नीतीश को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है तो लड़े, हम तेजस्वी के साथ हैं', मुकेश सहनी का बयान
Bihar Politics: 'NDA नीतीश को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है तो लड़े, हम तेजस्वी के साथ हैं', मुकेश सहनी का बयान
Bihar: Mukesh Sahni says If NDA contests election by making Nitish its face, then let it fight, Tejashwi Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सीएम के रिटायरमेंट की बात तो उनकी पार्टी के लोग ही करते हैं’
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि हमने जो बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिटायरमेंट को लेकर कही थी, अब भी कायम हूं। नीतीश कुमार जी के लोग भी उनके रिटायरमेंट की बात कहते हैं। हमने कह दी तो इसमें क्या गलत है। यह तो खुद सभी जानते हैं कि जदयू के लोग भी इस बात को लेकर सीएम नीतीश कुमार के ऊपर सवाल उठते हैं कि उनका रिटायरमेंट का समय आ गया। फिर भी एनडीए के लोग अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही चेहरा बनाकर अगर विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।
वीआईपी नेता सहनी ने कहा कि हम और वीआईपी महागठबंधन और तेजस्वी यादव के साथ खड़े हैं। उन्हीं के नेतृत्व में 2025 का विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और हम अपनी सरकार बना सकते हैं। इसके लिए हम युवाओं को जोड़ रहे हैं।
‘युवाओं को जोड़कर देंगे बड़ी जिम्मेदारी’
मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी एक अक्टूबर 2024 से अपनी यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं। उसका मकसद आम लोगों की राय और उनकी परेशानी को जानना है, जो अगले साल तक दो अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पर निर्णय ले रहा हूं। यही नहीं, बल्कि इसके साथ ही आम लोगों की परेशानियों को भी समझ कर और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए अपना एजेंडा बना रहा हूं।
‘शराबबंदी कानून की करेंगे समीक्षा’
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून जिस मकसद के लिए बनाया गया था, वह पूरा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार बनने के बाद शराबबंदी कानून की न सिर्फ समीक्षा करेंगे, बल्कि इसमें बदलाव भी करेंगे।
वहीं, उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सहनी ने कहा कि मेरे घर की घटना भी इसका उदाहरण है। बिहार में इन दिनों लगातार ही कानून व्यवस्था कितनी खराब हो गई है। हमारी पार्टी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सवाल खड़े करेगी और इसके लिए लड़ाई भी लड़ेगी। हम इसके लिए युवाओं को अपनी पार्टी में हिस्सेदारी देंगे। मेरे घर में हुई घटना भी इसका एक बड़ा जीता जागता उदाहरण है।