फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा, बेतिया में जनजीवन प्रभावित, दहशत में लोग

Sat, 28 Sep 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Sep 2024 06:36 PM IST
सार

Bihar Flood: मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा, बेतिया में जनजीवन प्रभावित, दहशत में लोग
Bihar Flood: Torrential rains increased water level of mountain rivers in Bettiah, public life affected
 
विज्ञापन
Bihar Flood: Torrential rains increased water level of mountain rivers in Bettiah, public life affected
नदियों के बढ़े जलस्तर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है - फोटो : अमर उजाला

विगत तीन दिनों से हो रही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बेतिया जिले के मैनाटांड़ प्रखंड सहित नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र को भी प्रभावित किया है। इस झमाझम बारिश के कारण पहाड़ी नदियां ओरिया, दोरहम, नौखनिया, गंगासागर और बिरहा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, मैनाटांड़ प्रखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बिरंची तीन के पास बहने वाली दोरहम नदी का पानी इलाके में दबाव बना रहा है। दोरहम का उग्र रूप देखकर बिरंची तीन गांव के लोग सहमे हुए हैं। उधर, ओरिया नदी का पानी भंगहा गदियानी गांव तक पहुंच चुका है। गदियानी उर्दू विद्यालय के पास से पानी का तेज बहाव हो रहा है। 
 
Bihar Flood: Torrential rains increased water level of mountain rivers in Bettiah, public life affected
नदियों के बढ़े जलस्तर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है - फोटो : अमर उजाला

विद्यालयों में भी असर
ओरिया नदी का पानी टोला चपरिया के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में घुस गया, जिससे वहां शनिवार को पठन-पाठन बंद करना पड़ा। वहीं, इनरवा बाजार और इसके आसपास के गांव भी ओरिया नदी के पानी की चपेट में आ गए हैं। हाईवे के पास से बहता पानी लोगों के लिए भय का कारण बन गया है। इनरवा बाजार में भी पूरब की ओर ओरिया का पानी प्रवेश कर चुका है।
 
Bihar Flood: Torrential rains increased water level of mountain rivers in Bettiah, public life affected
नदियों के बढ़े जलस्तर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने जताई चिंता
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेश भगत और ग्रामीणों, जैसे नबी रसूल अंसारी, शमशाद आलम, भंटू अंसारी, शेर साहब मियां आदि ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि हर साल ओरिया नदी के जलस्तर के निरीक्षण के बावजूद भंगहा से इनरवा तक तटबंध बनाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल ओरिया नदी के कारण नुकसान होता है, लेकिन प्रशासन तटबंध का निर्माण कराने में उदासीन रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Flood: Torrential rains increased water level of mountain rivers in Bettiah, public life affected
नदियों के बढ़े जलस्तर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की क्या है तैयारी
सीओ आशीष आनंद ने बताया कि अंचल प्रशासन द्वारा पहाड़ी नदियों के जलस्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी है। सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने हल्के में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखें और आवश्यक सूचना उच्चाधिकारियों को देते रहें। 
 
आम जनजीवन हो रहा प्रभावित
लगातार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है। बारिश से प्रभावित इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुसने की भी आशंका बढ़ गई है। पहाड़ी नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते प्रशासनिक सतर्कता और बचाव के उपायों को और सख्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed