फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बाढ़ की विभीषिका देख महिलाओं ने आरती कर लगाई गुहार, कहा- अब लौट जाइए मां गंगा

Sun, 06 Oct 2024 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बाढ़ की विभीषिका देख महिलाओं ने आरती कर लगाई गुहार, कहा- अब लौट जाइए मां गंगा
Bihar Flood: Flood victim women in Muzaffarpur performed aarti and says now go back Maa Ganga
 

विज्ञापन
Bihar Flood: Flood victim women in Muzaffarpur performed aarti and says now go back Maa Ganga
गंगा नदी से गुहार लगातीं बाढ़ पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के चार प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। अब बागमती नदी का जलस्तर कम हो रहा है, तो लखनदेई का कहर जारी है। लोग बाढ़ से तबाह हो चुके हैं और इस बीच प्रशासनिक व्यवस्था दूर-दराज के लोगों तक मुश्किल से पहुंच रही है। बाढ़ की विभीषिका के बीच सरकारी सहायता में कमी को लेकर बाढ़ से क्षति को देख अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं गंगा मैया से गुहार लगा रहीं हैं। वे कह रहीं हैं कि अब लौट जाइए मां गंगा।


 

Bihar Flood: Flood victim women in Muzaffarpur performed aarti and says now go back Maa Ganga
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, औराई के विस्था गांव के लोगों का सरकार की व्यवस्था से अब भरोसा उठ चुका है। अब बाढ़ पीड़ित अपनी आस्था का सहारा ले रहे हैं। बाढ़ के पानी के बीच दीप को प्रज्ज्वलित कर गंगा मईया से गुहार लगा रहे हैं। इसे लेकर महिलाएं गंगा मइया से मिन्नतें कर रही हैं कि अब तो सब-कुछ बर्बाद हो गया। अब हम सब को क्षमा कर दीजिए।



बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने बताया कि हम लोग बर्बाद हो रहे हैं। कर्ज लेकर धान की खेती की थी, वह भी बर्बाद हो गई है। बाढ़ से परेशान हैं। हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। कोई व्यवस्था काम नहीं आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed