फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यास्त संग छठ की भक्ति: ‘जय छठी मईया’ के जयकारों से गूंजा बिहार, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़; तस्वीरें

Mon, 27 Oct 2025 08:45 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Oct 2025 08:45 PM IST
सार

बिहार में छठ की धूम है। मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट और साहू पोखर मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। चलिए तस्वीरों में देखें कैसा रहा इस दौरान का दृश्य।

विज्ञापन
A flood of devotion: Chhath's unique splendor on the ghats of Muzaffarpur, see photos
छठ के घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्यता और उत्साह आज अपने चरम पर है। व्रतियों ने तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुजफ्फरपुर के हर घाट पर जय छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


 
A flood of devotion: Chhath's unique splendor on the ghats of Muzaffarpur, see photos
छठ के गीतों की रही घाटों पर गूंज। - फोटो : अमर उजाला
छठ गीतों की मधुर धुनों से माहौल मनमोहक
मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट और साहू पोखर मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। बूढ़ी गंडक नदी के तट पर हजारों व्रती शाम से ही परिवारजनों के साथ पहुंचने लगे थे। चारों ओर दीपों की रोशनी, फल-फूल और छठ गीतों की मधुर धुनों से माहौल मनमोहक बना रहा।
 
A flood of devotion: Chhath's unique splendor on the ghats of Muzaffarpur, see photos
छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुंदर नजारा। - फोटो : अमर उजाला
कैमरे में कैद हुईं छठ की यादें
जिले के सभी प्रमुख घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए डीएम, एसएसपी और अन्य आला अधिकारी स्वयं घाटों का निरीक्षण करते रहे। वहीं, एसडीआरएफ की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। यादगार पलों को लोगों ने अपने कैमरे पर कैद किया। घाटों पर सेल्फी लेते हुए लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
A flood of devotion: Chhath's unique splendor on the ghats of Muzaffarpur, see photos
प्रदेश भर में छठ के पावन पर्व की दिखी धूम। - फोटो : अमर उजाला
उल्लास से जगमगा उठे घाट
छठ पर्व के इस अवसर पर मुजफ्फरपुर का हर घाट आस्था, भक्ति और उल्लास से जगमगा उठा। श्रद्धालु भगवान भास्कर के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए छठी मईया से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना कर रहे थे।
 
विज्ञापन
A flood of devotion: Chhath's unique splendor on the ghats of Muzaffarpur, see photos
छठ के पावन पर्व को लेकर उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
इस बीच कटिहार में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। गंगा, कोसी और महानंदा जैसी नदियों के तटों के साथ-साथ कई मोहल्लों, कॉलोनियों में विशेष सजावट की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed