फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   brijwasi elected from tirhut graduates constituency stated my victory it victory poor graduates marginalized

बिहार: तिरहुत स्नातक सीट पर फिर वंशीधर बृजवासी का कब्जा, बोले- यह स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है

Wed, 28 Oct 2026 08:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 08:44 PM IST
सार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वंशीधर बृजवासी ने दोबारा जीत हासिल की। मतगणना के हर राउंड में बढ़त बनाए रखने के बाद उन्होंने जीत दर्ज की। समर्थकों ने एमआईटी परिसर में जश्न मनाया। सुरक्षा के बीच मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

 

विज्ञापन
brijwasi elected from tirhut graduates constituency stated my victory it victory poor graduates marginalized
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की प्रक्रिया बुधवार देर शाम समाप्त होने के बाद वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए अपने परिवार के साथ मतगणना केंद्र एमआईटी पहुंचे एमएलसी वंशीधर बृजवासी ने कहा कि यह जीत स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह धनबल, बाहुबल और राजनीति के बड़े सूरमाओं पर स्नातकों की जीत है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि आज भी जनता के हित सर्वोपरि हैं। जनता की आवाज और उसकी ताकत से ऊपर लोकतंत्र में कोई नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें: एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर भी बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक झा, महागठबंधन की प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम और पूर्व एमएलसी व निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी के बीच कांटे की टक्कर थी। मतगणना के दौरान वंशीधर बृजवासी ने हर राउंड में लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत हासिल की।

जीत के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई और नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी गई। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मतगणना के दौरान मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र खुद लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। एसएसपी ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed