फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crime: महाकुंभ स्नान को गए पांच परिवारों के घरों में चोरों का धावा, 15 लाख के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

Fri, 07 Feb 2025 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:37 PM IST
सार

Sheikhpura Theft Case: पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से दो घरों में चोरी हुई है, जबकि अन्य घरों के ताले तोड़े गए हैं। पीड़ितों की लिखित शिकायत के बाद ही यह पता चल सकेगा कि कुल कितने की चोरी हुई है।

विज्ञापन
Sheikhpura Thieves stole jewellery cash worth 15 lakh from 5 families houses who had gone for Mahakumbh bath
सीएम के जाते ही चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे के खत्म होते ही शेखपुरा जिले में प्रशासन की सुस्ती का असर दिखने लगा है। गुरुवार देर रात चोरों ने शहर के बाइपास स्थित इंदिरा सिनेमा हॉल के पीछे बसे मोहल्ले में पांच घरों को निशाना बनाया। इनमें से चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जबकि एक घर का सिर्फ ताला तोड़ा गया। इस दौरान चोर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घरों के टूटे ताले देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।


 
महाकुंभ स्नान और ससुराल गए थे परिवार
जिन घरों में चोरी हुई उनके परिजनों के मुताबिक, एक परिवार अपने ससुराल गया हुआ था, जबकि तीन परिवार महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। वहीं, एक परिवार दिल्ली में रहता है। चोरों ने घरों के सूने होने की खबर मिलते ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घरों में घुसने के बाद बक्से और अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए और वहां रखी नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लोग पुलिस से डॉग स्क्वाड को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
 

Sheikhpura Thieves stole jewellery cash worth 15 lakh from 5 families houses who had gone for Mahakumbh bath
सीएम के जाते ही चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

किन-किन लोगों के घरों में हुई चोरी?
इंदिरा सिनेमा हॉल के पीछे बसे मोहल्ले में धर्मेंद्र पासवान के घर से पांच लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के गहनों सहित कुल नौ लाख की चोरी हुई। घटना से एक दिन पहले धर्मेंद्र पासवान अपने ससुराल बाढ़ गए थे। वहीं, संतोष कुमार, शशिकांत कुमार और नवीन मंडल प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने गए थे। इन तीनों के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया और लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। एक अन्य घर में भी चोरी हुई, लेकिन उसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
 

Sheikhpura Thieves stole jewellery cash worth 15 lakh from 5 families houses who had gone for Mahakumbh bath
सीएम के जाते ही चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

चोर के जूते से मिले सुराग
नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से दो घरों में चोरी हुई है, जबकि अन्य घरों के ताले तोड़े गए हैं। पीड़ितों की लिखित शिकायत के बाद ही यह पता चल सकेगा कि कुल कितने की चोरी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा घटनास्थल से चोरों का एक जूता बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
 
‘सीएम के जाते ही कानून व्यवस्था चरमराई’
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी, लेकिन उनके जाते ही प्रशासन पूरी तरह से सुस्त पड़ गया। चोरों ने बिना किसी डर के एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed