फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: बालू माफियाओं और पुलिस के बीच झड़प, पथराव-गोलीबारी में कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त; गांव छावनी में तब्दील

Wed, 12 Feb 2025 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 02:22 PM IST
सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि हमारी टीम जब छापामारी करने पहुंची, तो वहां कई ट्रैक्टर बालू उतारते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही कई ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगे। पुलिस ने कुछ ट्रैक्टर जब्त करने की कोशिश की, तभी ग्रामीण और बालू माफिया उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Munger News: Clash between sand mafia and police, several police vehicles damaged in stone pelting and firing
झड़प के बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चकवारा गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अवैध बालू खनन के खिलाफ छापामारी करने पहुंची बांका जिले की पुलिस पर ग्रामीणों और बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और गोलीबारी की घटनाएं हुईं। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। झड़प के दौरान पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं।


 

Munger News: Clash between sand mafia and police, several police vehicles damaged in stone pelting and firing
झड़प के बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर माफियाओं ने किया हमला
बांका जिले के एसडीपीओ राज किशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर उसे मुंगेर जिले के चकवारा गांव में डंप किया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस टीम जब छापामारी करने पहुंची, तो वहां कई ट्रैक्टर बालू उतारते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही कई ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगे। पुलिस ने कुछ ट्रैक्टर जब्त करने की कोशिश की, तभी ग्रामीण और बालू माफिया उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।
 

Munger News: Clash between sand mafia and police, several police vehicles damaged in stone pelting and firing
झड़प के बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

पथराव और गोलीबारी से तनाव
हमले के दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और गोलीबारी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि इस झड़प में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
 
स्थिति को काबू में करने के लिए मुंगेर जिले की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर और हवेली खड़गपुर एसडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। फिलहाल चकवारा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Munger News: Clash between sand mafia and police, several police vehicles damaged in stone pelting and firing
झड़प के बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

तीन ट्रैक्टर जब्त, पुलिस जांच में जुटी
एसडीपीओ राज किशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बालू माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी डरे हुए हैं, वहीं पुलिस की सख्ती से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed