बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के चुनाव प्रचार में पहुंचे राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्होंने सोना चिमनी ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। फिर राहुल गांधी पोखर में मछली पालन देखने निकल गए।
2 of 4
पानी में राहुल गांधी
- फोटो : Facebook कांग्रेस
राहुल गांधी ने नौकायन किया। फिर युवाओं के साथ मछली पकड़ते हुए पोखर में कूद गए। विकासशील इसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां पकड़ीं और तैराकी भी की।
3 of 4
पानी में राहुल गांधी
- फोटो : Facebook कांग्रेस
राहुल गांधी का यह रूप देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर वहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए।
4 of 4
राहुल गांधी
- फोटो : Facebook कांग्रेस
मछुआरों ने सुनाई अपनी समस्या
मछुआरों ने राहुल गांधी के समक्ष अपनी समस्याओं को खुलकर रखा जिसमें तालाबों के आवंटन में हो रही गड़बड़ी, मत्स्य पालन के लिए अनुदान की कमी और लीन सीजन में रोज़गार ठप हो जाने जैसी बातें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। राहुल गांधी ने इस मौके पर मछुआरा समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मछुआरों के जीवन में ठोस बदलाव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लीन सीजन यानी जून, जुलाई और अगस्त के दौरान मछुआरों को प्रति माह 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, ताकि इन महीनों में उनके परिवारों को दिक्कत न हो सके। इसके अलावा, सभी मछुआरों को ‘निषाद सुरक्षा कार्ड’ और 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।