फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics : इस परिवार के सभी 25 सदस्यों को हैं 24 उंगुलियां

Wed, 07 Dec 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
members of a family have 24 fingers
- फोटो : social media

आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलाने जा रहे हैं जिनके हाथों पैरों में 12-12 उंगलियां हैं। बिहार के गया का रहने वाला यह परिवार जिसमें 25 लोग रहते हैं। इन सभी के हाथों और पैरों में 12-12 उंगलियां हैं।

members of a family have 24 fingers
- फोटो : social media
गया से करीब 25 किलोमोटर की दूरी पर स्थित है अतरी प्रखंड का टेउसा गांव। इस गांव में रहता है बुजुर्ग महिला सितबिया देवी का परिवार, जिसकी पहचान आस-पास के इलाके में 24 अंगुली वाले परिवार के रूप में बनी हुई है।
members of a family have 24 fingers
- फोटो : social media

सितबिया देवी के ससुर सुखाड़ी चौधरी की मां मानो देवी इस परिवार में 24 अंगुली लेकर आई थीं, जिसके बाद पीढ़ी-दर-पीढ़ी जन्म लेने वाले लड़के और लड़कियों के हाथ-पैर मिलाकर 20 की जगह 24 अंगुलियां हैं। अब 24 अंगुलियों वाले सदस्यों की कुल संख्या 20 के पार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
members of a family have 24 fingers
- फोटो : social media

बुजुर्ग हो चुकी सितबिया देवी 20 की जगह 24 अंगुलियों को ईश्वर का वरदान मानती हैं। वहीं, दूसरी ओर परिवार के अन्य सदस्य राजू एवं रूबी देवी समेत पड़ोसी बच्चू नारायण चौधरी इसे अभिशाप मानते हैं। इसके साथ ही साथ ही सबसे ज्यादा परेशानी परिवार की लड़कियों की शादी में आती है। महादलित समाज से आने वाले इस 24 अंगुली वाले परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

विज्ञापन
members of a family have 24 fingers
- फोटो : social media

डॉक्टरों का मानना है कि जीन की वजह से यह बीमारी होती है जो कई पीढ़ियों में अपना असर दिखाती रहती हैं। उनके अनुसार इस बीमारी को खत्म करने का कोई कारगर तरीका हिन्दुस्तान में ईजाद नहीं हो पाया है। पीड़ित परिवार सरकार से भी इलाज के साथ ही आर्थिक सहायता की भी गुहार लगा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed