फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samastipur News: तीन प्रखंडों में स्थिति गंभीर, घरों में घुसा पानी, लोग बोले- राहत नहीं तो आत्महत्या ही चारा

Sat, 21 Sep 2024 02:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर के शेरपुर गांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। लोगों ने कहा, राहत नहीं तो आत्महत्या ही चारा।

विज्ञापन
Samastipur Situation serious in three blocks water entered houses people said if no relief then suicide option
घर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर, मोहिउद्दीन नगर, पटोरी और मोहनपुर प्रखंड के 25 पंचायत में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। गंगा दियारा के इलाकों में घरों के अंदर तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। 

Samastipur Situation serious in three blocks water entered houses people said if no relief then suicide option
पानी में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विद्यापतिनगर प्रखंड की चार पंचायतों बाजितपुर, मऊ धनेशपुर दक्षिण, बालकृष्णपुर मड़वा व शेरपुर के इलाकों, खासकर दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शेरपुर गांव के अधिकतर घरों में तीन से चार फीट तक पानी लग गया है, जिसका रंग लोग घर द्वार को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। 

Samastipur Situation serious in three blocks water entered houses people said if no relief then suicide option
घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

शेरपुर गांव के वार्ड प्रभावित अरविंद कुमार बताते हैं कि पिछले चार दिनों से लोग बाढ़ की पीड़ा झेल रहे हैं। लेकिन अब तक इन लोगों के पास कोई सरकारी सहायता नहीं पहुंचा है। लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। नोखा खाना है कि ऐसी स्थिति रही तो आत्महत्या ही चारा बचेगा। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के रामपुर पतसिया पूर्वी, रामपुर पतसिया पश्चिमी, बोचहा, दुबहा, महमदीपुर, कुरसावा,तेतारपुर व हरैल पंचायत के विभिन्न वार्ड पूर्णतः बाढ़ की चपेट में है। इस इलाके की 39 स्कूलों को भी बढ़ के कारण बंद कर दिया गया है। स्कूलों में पानी घुसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samastipur Situation serious in three blocks water entered houses people said if no relief then suicide option
गांव में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर मोहनपुर प्रखंड के धरनी पट्टी हरदासपुर सरसावा जहैंगरा, बघरा, डुमरी दक्षिणी, डुमरी उत्तरी,जलालपुर, बिशनपुर बेरी, मेटियोर और राजपुर गांव पूरी तरह से बात की चपेट में है इन इलाकों का सड़क संपर्क भी भंग हो चुका है लोगों के पास सिर्फ नव ही सहारा बचा है इलाके में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 20 नावों का परिचालन हो रहा है। 

शुरू किया गया है बचा हुआ राहत कार्य
उधर एक दिन पूर्व डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया गया था जिसके बाद बाढ़ प्रभावित पंचायत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बचाव और राहत कार्ड शुरू किया गया है सुरक्षित स्थानों पर कम्युनिटी किचन की भी शुरुआत कर दी गई है। हालांकि अभी भी कई जगहों पर रहता कार्ड शुरू नहीं हो पाया है जिस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इस बाबत बिहार सरकार में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री व सरायरंजन विधानसभा के विधायक विजय कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed