मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत रविवार को मधुबनी जिला पहुंचे। उनकी यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं का निरीक्षण करना और उनकी प्रगति का मूल्यांकन करना था। सीएम ने खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी गांव से यात्रा की शुरुआत की और सुक्की, संग्राम, और अररिया तक विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उनके आगमन पर स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
Bihar News: मधुबनी पहुंची CM नीतीश की प्रगति यात्रा, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण और उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:05 PM IST
सार
Madhubani News: मधुबनी में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से जुड़े विकास कार्यों में देरी न करें और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा करें। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन