फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalu Family: तेज प्रताप पर हंगामे के बीच लालू परिवार में आई खुशी, तेजस्वी के बेटे और बेटी की देखें तस्वीरें

Tue, 27 May 2025 10:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 May 2025 10:38 AM IST
सार

Bihar News: लालू परिवार में एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले वह 27 मार्च 2023 में पहली बार पिता बने थे। उस वक्त एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका लालू यादव ने कात्यायनी नाम रखा। 

विज्ञापन
Bihar News: Tejaswi Yadav became father for the second time, Lalu family is happy, see the picture: RJD
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बात बनें पिता। - फोटो : अमर उजाला
लालू परिवार में जारी कलह के बीच एक खुशी की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव फिर से पिता बन गए हैं। उन्हें पुत्र रत्न की प्रात्ति हुई है। तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इधर,  दूसरी बात दादा बनने पर लालू प्रसाद भी काफी खुश हैं। वह सोमवार शाम ही राबड़ी देवी के साथ कोलकाता पहुंच गए थे।  
Bihar News: Tejaswi Yadav became father for the second time, Lalu family is happy, see the picture: RJD
लालू परिवार में गूंजी किलकारी। - फोटो : सोशल मीडिया।
तेजस्वी बोले- जय हनुमान
अपने बेटे के जन्म की जानकारी मंगलवार को 'एक्स' और फेसबुक पर खुद तेजस्वी यादव ने दी। तेजस्वी ने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ तेजस्वी ने लिखा, 'सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!
लालू परिवार में गूंजी किलकारी; फिर पिता बने तेजस्वी यादव, पुत्र रत्न की प्राप्ति
Bihar News: Tejaswi Yadav became father for the second time, Lalu family is happy, see the picture: RJD
तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। - फोटो : सोशल मीडिया।
रोहिणी ने लिखा- बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी पधारे हैं
लालू परिवार में किलकारी गूंजने के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज हमारे परिवार के घर-आंगन में नए नन्हे सदस्य बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी पधारे हैं। प्रिय भाभी राजश्री-भाई तेजस्वी, लाडली कात्यायनी के साथ-साथ हमारे पूरे परिवार और समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार को हार्दिक बधाई। जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Tejaswi Yadav became father for the second time, Lalu family is happy, see the picture: RJD
पोती कात्यायनी के साथ लालू-राबड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया।
लालू-राबड़ी भी पहुंचे कोलकाता
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार देर शाम ही अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ कोलकाता पहुंच गए थे। उनकी बहू हॉस्पिटल में थीं। लालू-राबड़ी अपनी पोती कात्यायनी का ख्याल रख रहे थे। पहला पोता होने पर लालू-राबड़ी काफी खुश दिखे। दोनों ने बेटे और बहू को खूब आशीर्वाद दिया। इसके बाद लालू ने अपने बेटियों से भी वीडियो कॉल पर बात करते दिखे। 
विज्ञापन
Bihar News: Tejaswi Yadav became father for the second time, Lalu family is happy, see the picture: RJD
पोते को आशीर्वाद देते लालू-राबड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया।
लालू-राबड़ी और सांसद मीसा भारती के साथ अस्पताल पहुंचे
इधर, तेजस्वी ने लालू को यह खुशखबरी वीडियो कॉल पर दी। रोहिणी आचार्य की ओर से साझा किए गए वीडियो में तेजस्वी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पापा ऑनलाइन हैं...। पापा बेटा हुआ है। पोता हुआ है आपको। वीडियो में तेजस्वी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी और उनकी बहन रोहिणी यादव ने घर के सबसे नन्हे सदस्य को लालू से वीडियो कॉल पर मिलवाया। इसके बाद लालू-राबड़ी और सांसद मीसा भारती के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर तेजस्वी यादव के बेटे को आशीर्वाद दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed