Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   maithili thakur land dispute darbhanga encroachment removal ramesh thakur

बिहार: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन, पक्की सड़क और अतिक्रमण कर बनाया गया डिवाइडर तुड़वाया

Fri, 13 Nov 2026 07:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 07:33 AM IST
सार

दरभंगा के तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में प्रशासन ने कार्रवाई की है। डीसीएलआर अजय कुमार और सीओ आलोक कुमार की मौजूदगी में जमीन की मापी कराई गई।

विज्ञापन
maithili thakur land dispute darbhanga encroachment removal ramesh thakur
मैथिली ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव पहुंची। यहां डीसीएलआर अजय कुमार और अंचलाधिकारी आलोक कुमार की मौजूदगी में जमीन की मापी कराई गई। इस दौरान सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण पाए जाने पर प्रशासन ने उसे खाली करवाया। साथ ही अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण, डिवाइडर और सड़क पर बिछाई गई ईंटों को भी तुड़वा दिया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक के पिता पर लगाए थे अतिक्रमण के आरोप

इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने तारडीह के अंचलाधिकारी को आवेदन देकर विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी सड़क, निजी जमीन, ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान, राधाकृष्ण मंदिर, सामूहिक श्राद्धस्थल और नाले की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था। इसकी गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को डीसीएलआर अजय कुमार और अंचलाधिकारी आलोक कुमार को जांच के लिए मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में जमीन की मापी कराई। शुरुआती जांच में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण सामने आने के बाद वहां बनाए गए डिवाइडर और सड़क पर बिछाई गई ईंटों को हटवा दिया गया। हालांकि, निजी जमीन से जुड़े आरोपों पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संबंधित शिकायतकर्ताओं से जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी जमीन के विवाद में दस्तावेज दिखाने के निर्देश

मामले में गगन कुमार मिश्र ने अपनी करीब तीन डिसमिल 14 धुर जमीन पर कब्जे और बाउंड्री निर्माण की शिकायत की थी। अधिकारियों ने उन्हें इस मामले में डीसीएलआर कार्यालय या सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी है। वहीं, रामउदार मिश्र की 15 धुर जमीन से जुड़े विवाद को लेकर उन्हें शनिवार को आयोजित होने वाली परामर्श सभा में जमीन के सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

दूसरी ओर, रामदाय देवी ने अपनी जमीन के किनारे मिट्टी कटाई से नुकसान होने की आशंका जताई थी। ग्रामीणों की ओर से अन्य जमीनों को लेकर भी शिकायतें दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निजी जमीन से जुड़े मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तिवारी बाबा स्थान की जमीन पर शिकायत मधुबनी प्रशासन तक पहुंचेगी

ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान की जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने बताया कि संबंधित जमीन मधुबनी जिले में पड़ती है। ऐसे में ग्रामीणों को इस मामले में मधुबनी जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। राधाकृष्ण मंदिर, सामूहिक श्राद्धस्थल और नाले की जमीन को लेकर भी ग्रामीणों ने अतिक्रमण के आरोप लगाए हैं।

डीसीएलआर बोले- सरकारी रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

डीसीएलआर अजय कुमार ने बताया कि शुरुआती मापी के दौरान सरकारी रास्ते पर कुछ दूरी तक पक्का निर्माण और अतिक्रमण पाया गया था। इसे हटवा दिया गया है। अन्य शिकायतकर्ताओं को शनिवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया है। वहां उनके दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत के संबंध में उन्होंने बताया कि संबंधित स्थल मधुबनी जिले में आता है, इसलिए ग्रामीणों को वहां के प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है।


इस मामले में शिकायत करने वालों में भगवान मिश्र, गगन कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, रामदाय देवी और रामउदार मिश्र समेत कई ग्रामीण शामिल हैं। फिलहाल, विधायक मैथिली ठाकुर से जुड़े इस जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब शनिवार को होने वाली परामर्श सभा और दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि निजी जमीन से जुड़े अन्य आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed