{"_id":"67c868fa6dd9017b8e0f777e","slug":"banka-dhirendra-shastri-will-reach-on-march-9-will-participate-in-maha-yagya-for-durga-temple-inauguration-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री नौ मार्च को बांका पहुंचेंगे, दुर्गा मंदिर उद्घाटन के महायज्ञ में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री नौ मार्च को बांका पहुंचेंगे, दुर्गा मंदिर उद्घाटन के महायज्ञ में लेंगे भाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:38 PM IST
सार
Banka Durga Temple: नौ मार्च को सुबह 10 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलीकॉप्टर से बांका पहुंचेंगे। इसी दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा, सरस्वती, शिव-पार्वती, राम दरबार और कृष्ण दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
1 of 4
बांका का नया दुर्गा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांका जिले के गौरा गांव में नौ मार्च को बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होने जा रहा है। वह यहां नए दुर्गा मंदिर के उद्घाटन के लिए आयोजित महायज्ञ में शामिल होंगे। यह महायज्ञ चार मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। इसमें देशभर के कई प्रसिद्ध संत-महात्मा भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय लोग इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
भव्य होगा दुर्गा मंदिर का उद्घाटन
गौरा गांव में 2018 से बन रहे दुर्गा मंदिर का उद्घाटन बड़े ही भव्य तरीके से किया जाएगा। इस मंदिर का निर्माण लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। चार मार्च को 5101 कलशों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। छह मार्च को द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती आएंगे और शाम चार बजे आशीर्वचन देंगे। सात मार्च को उनके करकमलों से मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण किया जाएगा।
2 of 4
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
नौ मार्च को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन
वहीं, नौ मार्च को सुबह 10 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलीकॉप्टर से बांका पहुंचेंगे। इसी दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा, सरस्वती, शिव-पार्वती, राम दरबार और कृष्ण दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाम को काशी की गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की महाआरती होगी।
3 of 4
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ की तैयारियां हुईं पूरी
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार
पांच से 10 मार्च तक दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा होगी। छह मार्च से वृंदावन धाम की मंडली द्वारा रासलीला मंचन होगा। नौ से 12 मार्च तक आचार्य गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री भक्तमाल कथा सुनाएंगे। 10 मार्च को भागवत कथा के समापन के बाद संत समागम होगा, जिसमें देशभर के संत-महात्मा शामिल होंगे। इसमें बिहार-झारखंड के राज्यपाल के आने की भी संभावना है। 10 मार्च को स्वाति मिश्रा, 11 मार्च को किशन कुमार और 12 मार्च को गईका देवी भजन संध्या का आयोजन करेंगी। 13 मार्च को महाप्रसाद और भंडारा होगा, जिसके बाद भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तैयारियों की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
देशभर के संत-महात्माओं की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद भी शामिल होंगे। यज्ञ सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक दो पालियों में संपन्न होगा।
गौरा गांव में भक्ति का अद्भुत संगम
गौरा गांव में 2017 से दुर्गा पूजा की परंपरा चली आ रही है। अब दुर्गा मंदिर के उद्घाटन के साथ यह स्थान आध्यात्मिक रूप से और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। इस आयोजन से बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।