फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इस साल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार को इन कारों ने कहा- अलविदा, बंद हुईं ये गाड़ियां

Sat, 21 Dec 2024 06:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 06:39 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए वर्ष 2024 को यादगार माना जा सकती है। इस दौरान विभिन्न वाहन निर्माताओं ने अपने कई नए मॉडल लॉन्च किए। हालांकि, इस दौरान कुछ वाहन ऐसे भी रहे, जिन्हें भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Auto cars that were discontinued in 2024 in India
Mini Cooper SE - फोटो : Mini
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए वर्ष 2024 को यादगार माना जा सकती है। इस दौरान विभिन्न वाहन निर्माताओं ने अपने कई नए मॉडल लॉन्च किए। हालांकि, इस दौरान कुछ वाहन ऐसे भी रहे, जिन्हें भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया। यहां हम आपको बता रहे हैं, उन वाहनों के बारे में जो वर्ष 2024 में भारतीय बाजार से विदा हो गईं। 
Year Ender 2024 Auto cars that were discontinued in 2024 in India
Mahindra Marazzo MPV - फोटो : Mahindra
महिंद्रा मराजो
यह कुछ लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) MPV हाल ही तक बाजार में बनी हुई थी। अपने अंतिम महीने में, नवंबर में MUV की सिर्फ नौ यूनिट बिक पाई। हालांकि, जुलाई 2024 में महिंद्रा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटाकर इस MPV को बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार अब आधिकारिक तौर पर बाजार से बाहर है। मराजो में 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा था। यह इंजन 3,500 आरपीएम पर 121 बीएचपी का पावर और 1,750-2,500 आरपीएम के बीच 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता था। जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया था।
Year Ender 2024 Auto cars that were discontinued in 2024 in India
Hyundai Kona Electric - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक
Hyundai Kona Electric (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक) ने 2019 में भारत में अपनी शुरुआत की और अब इसे बंद कर दिया गया है। यह भारतीय बाजार में उपलब्ध पहली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक थी। कोना इलेक्ट्रिक वैश्विक बाजार में उपलब्ध है। ह्यूंदै जनवरी 2025 में क्रेटा ईवी पेश करेगी, जो भारत में कंपनी की सबसे सस्ती ईवी होगी। कोना इलेक्ट्रिक में 39.2 kWh का मोटर था, जिसका आउटपुट 134 bhp और 395 Nm था। और इसकी ड्राइविंग रेंज 452 किलोमीटर बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Auto cars that were discontinued in 2024 in India
Jaguar I-Pace - फोटो : Jaguar
जगुआर आई-पेस
जगुआर भारतीय बाजार में ईवी पेश करने वाली पहली प्रीमियम ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक थी। Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) में 90 kWh बैटरी पैक के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी थी। यह 394 bhp का पावर और 695 Nm का टॉर्क जेनरेट करती थी। जिसकी दावा की गई रेंज 470 किमी तक थी। यह 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। एक ब्रांड के रूप में जगुआर 2025 में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएगा। और नई ईवी लाइनअप को देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Year Ender 2024 Auto cars that were discontinued in 2024 in India
BMW Electric Mini - फोटो : BMW
मिनी कूपर एसई और कंट्रीमैन
मिनी ने Cooper S (कूपर एस) और पहली बार Countryman EV (कंट्रीमैन ईवी) लॉन्च करके भारत में अपनी लाइनअप को अपडेट किया है। कंपनी ने Mini Cooper SE (मिनी कूपर एसई) और Countryman (कंट्रीमैन) को बंद कर दिया है। पहले मिलने वाले, ऑल-इलेक्ट्रिक Mini Cooper SE (मिनी कूपर एसई) में 32.6 kWh का पावर थी और इसमें एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर थी। यह 181 बीएचपी का पावर और 270 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता था। और 7.3 सेकंड में 0 - 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता था।

दूसरी ओर, पेट्रोल से चलने वाले Countryman (कंट्रीमैन) में 175 बीएचपी का पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने वाला 2-लीटर इंजन था। और यह 7.5 सेकंड में 0 - 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता था। इसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed