फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Six Airbags: छह एयरबैग वाली सबसे किफायती कारें, जानें इनके फीचर्स और कितना करना होगा खर्च

Sat, 21 Dec 2024 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

यहां हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो कम से कम 6 एयरबैग के साथ आते हैं, जो सबसे बुनियादी सुरक्षा फीचर है। जिन्हें आप बजट में खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Affordable 6 airbags cars in india car safety features
2024 Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen
जब नई कार खरीदने की बात आती है, तो गाड़ी की कीमत और उसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स, ये दो ऐसे पहलू हैं जो सीधे तौर पर एक दूसरे से जुड़े हुए नजर आते हैं। हालांकि आज के जमाने में कई वाहन निर्माता अपनी कारों में सबसे बुनियादी सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध कराने में कामयाब रहे हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। यहां हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो कम से कम 6 एयरबैग के साथ आते हैं, जो सबसे बुनियादी सुरक्षा फीचर है। जिन्हें आप बजट में खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
Affordable 6 airbags cars in india car safety features
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ग्रैंड i10 NIOS
Hyundai Grand i10 NIOS (ह्यूंदै ग्रैंड i10 NIOS) सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग के साथ आता है। इस हैचबैक में आकर्षक डिजाइन है और इसकी शुरुआती कीमत 5.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। इस कार में 1.2-लीटर इंजन है जो 82 bhp का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स सहित दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 NIOS की अन्य सेफ्टी फीचर्स में EBD के साथ ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट और रियर कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
Affordable 6 airbags cars in india car safety features
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
निसान मैग्नाइट
Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) का हाल ही में नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है। और यह बाजार में सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। मैग्नाइट के एंट्री-लेवल ‘विसिया’ वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इंजन विकल्पों में एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1-लीटर इंजन शामिल है, जो 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और एक टर्बोचार्ज्ड 1-लीटर टर्बो इंजन भी मिलता है, जो 99 बीएचपी का पावर और 160 एनएम का टॉर्क देता है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, EBD के साथ ABS और TPMS सिस्टम जैसे अन्य सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Affordable 6 airbags cars in india car safety features
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति की प्रीमियम हैचबैक Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) में भी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए हैं। स्विफ्ट की कीमत 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। और इसमें 1.2-लीटर इंजन लगा है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 80 bhp का पावर और 111.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक के अन्य सुरक्षा फीचर्स में ABS के साथ EBD, रिवर्स कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट, पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी शामिल हैं।
विज्ञापन
Affordable 6 airbags cars in india car safety features
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर
Hyundai Exter (ह्यूंदै एक्सटर), एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें मानक के रूप में 6 एयरबैग मिलते हैं और बेस ‘EX’ वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें डैशकैम, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, ABS के साथ EBD और अन्य सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें 1.2-लीटर इंजन है। यह इंजन 82 bhp का पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed