Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Italjet Dragster India Launch 300 459 and 700 Scooters Expected Price Up to Rs 12 Lakh

थार के दाम में स्कूटर: भारत में लॉन्च होगा 12 लाख कीमत का इटालजेट ड्रैगस्टर, जानिए क्यों है इतना महंगा?

Fri, 06 Nov 2026 01:12 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 01:12 PM IST
सार

  • भारत में आ रहा थार जितने दाम का स्कूटर। 
  • इटली की कंपनी इटालजेट भारत में दस्तक देने वाली है। 
  • कीमत पर कंपनी चुप है, पर अनुमान लाखों के फर्क वाले हैं। 
  • आखिर क्यों इतने महंगे हैं ये स्कूटर और इनमें क्या खास है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Italjet Dragster India Launch 300 459 and 700 Scooters Expected Price Up to Rs 12 Lakh
इतालजेट ड्रैगेस्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अगर आपको लगता है कि स्कूटर मतलब सस्ती और सीधी-सादी सवारी है तो इटली की कंपनी इटालजेट यह सोच बदलने आ रही है। कंपनी की भारत में साझेदार मोटोहाउस इंडिया ने बताया है कि ब्रांड को 4 और 5 दिसंबर 2026 को इंडिया बाइक वीक में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी इन स्कूटरों को मिलान में हुए EICMA 2026 में दिखा चुकी है। शुरुआत में इसके तीन मॉडल आएंगे। ड्रैगस्टर 300, ड्रैगस्टर 459 और ड्रैगस्टर 700। सबसे ऊपर वाले मॉडल के लिए 12 लाख रुपये तक की कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

कैसे अलग हैं तीनों मॉडल?

  • तीनों मॉडल की पहचान अलग है। ड्रैगस्टर 300 में अंतरराष्ट्रीय बाजeर में 278 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। इसमें कंपनी का खास इंडिपेंडेंट स्टीयरिंग सिस्टम भी है। 
  • विज्ञापन
  • ड्रैगस्टर 459 में 449 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन है और स्मार्टशिफ्ट तकनीक मिलती है। इसमें राइडर चाहे तो ऑटोमैटिक चला सकता है या हैंडलबार पर लगे पैडल से खुद गियर बदल सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ड्रैगस्टर 700 में 698 सीसी का ट्विन इंजन और छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। ध्यान रहे, ये विदेशी मॉडल के स्पेसिफिकेशन हैं। भारतीय वर्नन में बदलाव होंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

आखिर क्यों इतने महंगी हैं स्कूटर?

सबसे अहम सवाल यह कि यह स्कूटर इतने महंगे क्यों है? जवाब कंपनी के मिजाज में है। इटालजेट मशीन को बॉडी पैनल के पीछे छिपाने के बजाय उसे ही डिजाइन बना देती है। ड्रैगस्टर में खुला स्टील ट्रेलिस फ्रेम साफ दिखता है, जो इसे आम मैक्सी-स्कूटरों से बिल्कुल अलग बनाता है। ड्रैगस्टर 700 में करीब 70 पीएस की ताकत, एडजस्टेबल मार्ज़ोकी सस्पेंशन, ब्रेम्बो ब्रेक, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और टीएफटी कंसोल मिलता है। यानी यह स्कूटर कम और परफॉर्मेंस बाइक जैसा ज्यादा है।

12 लाख रुपये आंकी जा रही कीमत

हालांकि कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है, इसलिए ये सब अनुमान ही हैं। अनुमान के मुताबिक ड्रैगस्टर 700 की कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है, इस कीमत में कई कंपनियां एसयूवी ऑफर करती हैं। वहीं ड्रैगस्टर 459 मॉडल करीब 7 लाख और ड्रैगस्टर 300 करीब 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम में आ सकता है। हालांकि असली दाम लॉन्च के वक्त ही पता चलेंगे।

भारत में कहां असेंबल होंगे स्कूटर?

तीनों स्कूटर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मोटोहाउस की फैक्ट्री में असेंबल होंगे। ग्राहकों को डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से मिलने की उम्मीद है। कंपनी शुरुआत में सात शहरों में ही इन स्कूटरों को सेल करने पर ध्यान देगी। इनमें मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद शामिल हैं। आम मल्टी-ब्रांड शोरूम की जगह इटालजेट के अपने एक्सपीरियंस सेंटर खुलेंगे, जहां प्रोडक्ट एक्सपर्ट और अलग सर्विस सपोर्ट मिलेगा। इन स्कूटरों में दिलचस्पी रखने वाले दिसंबर 2026 से मोटोहाउस की वेबसाइट पर वेटलिस्ट में नाम लिखवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed