फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल लॉन्च हुईं ये टॉप-5 मोटरसाइकिलें, जानें क्या है इनमें खास

Thu, 22 Dec 2022 03:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 Top 5 Motorcycles Launched in 2022 Top 5 Bikes in India News in Hindi
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle - फोटो : Ultraviolette
साल 2022 खत्म हो रहा है और भारतीय बाजार में कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च हुई हैं। कोरोना वायरस महामारी का असर कम हो रहा है और लोगों ने एक बार फिर से वाहन खरीदना शुरू कर दिया है। कई निर्माताओं ने नई मोटरसाइकिलें लॉन्च कीं, और उनमें से ज्यादातर अपने लाइन-अप के लिए काफी अहम थीं। यहां हम आपको उन टॉप-5 मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें इस साल भारत में लॉन्च किया गया। 
Year Ender 2022 Top 5 Motorcycles Launched in 2022 Top 5 Bikes in India News in Hindi
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने Hunter 350 (हंटर 350) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। सबसे पहले, जिस तरह से यह राइडर इनपुट को हैंडल और रिस्पॉन्ड करती है, और उसके बाद यह काफी आकर्षक प्राइस के साथ आती है। यह इस समय सबसे सस्ती Royal Enfield मोटरसाइकिल है जो बाजर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें मिलने वाला इंजन Classic 350 और Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसे अलग तरह से ट्यून किया गया है जिससे मोटरसाइकिल काफी दमदार हो गई है। Hunter 350 17-इंच के पहियों से लैस होने वाली रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है। यही वह चीज है जिसने हंटर को फुर्तीला बनाने में मदद की है। 
Year Ender 2022 Top 5 Motorcycles Launched in 2022 Top 5 Bikes in India News in Hindi
Bajaj Pulsar P150 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar P150
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने पिछले साल न्यू जेनरेशन पल्सर को लॉन्च करना शुरू किया था। N250, F250 और N160 को लॉन्च करने के बाद, ब्रांड ने आखिरकार P150 लॉन्च किया, जो पल्सर 150 का उत्तराधिकारी है। पल्सर P150 पर इंजन बिल्कुल नया है और बजाज के प्लांट से रोल-आउट होने वाली सबसे स्मूद यूनिट्स में से एक है। इसमें 150 सीसी इंजन मिलता है जो 14.3 बीएचपी का पावर और 13.5 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पल्सर P150 का चेसिस पल्सर N160 से लिया गया है। सबसे खास बात यह है कि, पल्सर P150 का वजन मौजूदा पल्सर 150 से 10 किलोग्राम कम है। पल्सर P150 सबसे सस्ती न्यू-जेनरेशन पल्सर है जो इस समय उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 Top 5 Motorcycles Launched in 2022 Top 5 Bikes in India News in Hindi
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
Ducati DesertX
डुकाटी ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल DesertX (डेजर्टएक्स) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। Ducati DesertX न सिर्फ एक एडवेंचर टूरर है बल्कि यह एक ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल भी है। यह दोनों मोटरसाइकिल का मिश्रण प्रदान करता है। इसमें 6 राइडिंग मोड्स, 4 पावर मोड्स, क्विकशिफ्टर, व्हीली कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस और इंजन ब्रेक कंट्रोल हैं। Ducati DesertX में 937 सीसी, लिक्विड-कूल्ड एल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 110 बीएचपी और 92 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह वहीं इंजन है जो मॉन्स्टर और मल्टीस्ट्राडा V2 में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके गियर रेशियो को छोटा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Year Ender 2022 Top 5 Motorcycles Launched in 2022 Top 5 Bikes in India News in Hindi
2022 KTM RC 390 - फोटो : KTM
KTM RC 390
KTM (केटीएम) ने पहली बार भारत में जब अपनी मोटरसाइकिलें लॉन्च कीं, तो उन्होंने अपनी कीमत के लिए शानदार परफॉर्मेंस की पेशकश की। हालांकि, अब मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और RC 390 के साथ कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन इस बार निर्माता ने मोटरसाइकिल को बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अपडेट किया। यह अब ब्लूटूथ से लैस टीएफटी स्क्रीन, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, एलईडी लाइटिंग और बहुत कुछ के साथ आता है। इंजन भले ही वही हो लेकिन मैपिंग अपडेट कर दी गई है और इसमें एक नया बड़ा एयरबॉक्स मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed