{"_id":"61cd89ce86a33d513f529f0d","slug":"year-ender-2021-top-electric-cars-launched-in-india-in-2021-top-5-electric-cars-in-india-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2021: इस साल भारत में लॉन्च हुई टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Year Ender 2021: इस साल भारत में लॉन्च हुई टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स
Thu, 30 Dec 2021 03:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 03:58 PM IST
सार
इस साल भारत में लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या के मामले में लग्जरी कार निर्माता कंपनियों ने बढ़त बना ली है। यहां हम आपको साल 2021 में भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
Jaguar electric I-Pace
- फोटो : Jaguar
Top electric cars launched in India in 2021: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा और इसके साथ ही देश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है। साल 2021 को ऐसे साल के तौर पर याद किया जाएगा जब कार निर्माता इंडस्ट्री को अगले स्तर पर ले गए थे। इतने लॉन्च पहले कभी नहीं देखे गए थे। पूरे वर्ष में भारत में नौ इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल लॉन्च किए गए, जिनमें से कुछ फेसलिफ्ट वर्जन थे। दिलचस्प बात यह है कि इस साल भारत में लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या के मामले में लग्जरी कार निर्माता कंपनियों ने बढ़त बना ली है। यहां हम आपको साल 2021 में भारत में लॉन्च हुई टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।
MG ZS EV Facelift
- फोटो : MG Motor
MG ZS EV
एमजी मोटर ने इस साल फरवरी में भारत में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया। 2021 MG ZS EV में 419 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज के साथ बेहतर बैटरी पैक है। यह 143 PS का अधिकतम आउटपुट और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक कार 7 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 2021 MG ZS EV की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Jaguar I-Pace
- फोटो : Jaguar
Jaguar I-Pace
इस साल भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) की थी। ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता ने मार्च में भारत में I-Pace (आई-पेस) इलेक्ट्रिक एसयूवी 1.06 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की थी। 2021 आई-पेस इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग करने पर 480 किमी तक चल सकती है। इसका 90 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक ऑनबोर्ड है जो 100kW फास्ट चार्जिंग यूनिट के जरिए 80 प्रति शत तक चार्ज करने में 45 मिनट का समय लेता है। यह इलेक्ट्रिक कार 395 bhp का पावर और 696 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है और 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Audi e-tron 55 and Audi e-tron Sportback 55
- फोटो : Audi India
Audi e-tron
जर्मनी की ऑटोमोबाइल दिग्गज Audi (ऑडी) इस साल भारत में एक से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली एकमात्र कार निर्माता रही है। जुलाई में, ऑडी ने अपने e-tron (ई-ट्रॉन) परिवार के तीन मॉडल - e-tron 50 (ई-ट्रॉन 50), e-tron 55 (ई-ट्रॉन 55) और e-tron Sportback 55 (ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55) लॉन्च किए। इन्हें 99.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया। ऑडी ई-ट्रॉन 55 और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 95kW बैटरी से पावर लेते हैं जबकि ई-ट्रॉन 50 71kW बैटरी से पावर लेती है। ये इलेक्ट्रिक कार 408 hp का पावर और 664 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह कार 5.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है।

Tata Tigor EV 2021
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor EV
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Tigor EV (टिगोर ईवी) के फेसलिफ्ट वर्जन को उतारा। टाटा मोटर्स ने अगस्त के महीने में 2021 Tigor EV को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया। जिससे यह बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई। यह ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट किया जाने वाला पहला ईवी भी है क्योंकि इसने क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। 2021 Tigor EV का इलेक्ट्रिक मोटर 73.75 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टिगोर ईवी की सिंगल चार्ज पर ARAI सर्टिफाइड रेंज 306 किलोमीटर है। यह कार IP67 रेटेड 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से लगभग एक घंटे में 80 प्रति शत तक चार्ज किया जा सकता है।