फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2021: इस साल Google पर सबसे ज्यादा खोजी गईं ये पांच कारें, नए साल में नई कार खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट

Thu, 30 Dec 2021 01:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Dec 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
year ender 2021: Top 5 Most Searched cars On Google In 2021 In India
Kia Carnival Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (File)

2021 में भले ही कारों की बिक्री भले ही टॉप गियर में रफ्तार नहीं पकड़ पाई हो, लेकिन इस साल तमाम एसयूवी गाड़ियों की लॉन्चिंग हुई। एसयूवी सेगमेंट भारत में स्पीड पकड़ रहा है। जनवरी से नवंबर 2021 तक भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई कार रही Kia Seltos, जिसे हर महीने औसतन आठ लाख लोगों ने गूगल पर खोजा। वहीं अभी भी लोगों में एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट सेगमेंट हैचबैक और सेडान कारों का क्रेज अभी भी बरकार है। 2021 में गूगल पर लोगों ने जिन कारों को जमकर सर्च किया उनमें सेडान और हैचबैक कारें टॉप पर रही हैं। आइे जानते हैं उन कारों के बारे में...



 

year ender 2021: Top 5 Most Searched cars On Google In 2021 In India
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Dzire

मारुति की कॉम्पैक्ट सेगमेंट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर देश की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है। डिजायर के बारे में लोग जानने के लिए काफी उत्सुक हैं और साल 2021 में लोगों ने गूगल पर डिजायर के बारे में काफी खोजबीन की। हर महीने लगभग 4.5 लाख लोगों ने डिजायर के बारे में गूगल पर खोजा। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली डिजायर में मैनुअल और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

year ender 2021: Top 5 Most Searched cars On Google In 2021 In India
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Tata Altroz

टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज को लेकर लोगों का क्रेज लगातार बरकरार है। अल्ट्रोज गूगल सर्च में दूसरे स्थान पर रही है। इस प्रीमियम हैचबैक के बारे में जानने के लिए लोगों की दिलचस्पी है। अल्ट्रोज को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हो चुकी है। अल्ट्रोज में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन भी आता है। अल्ट्रोज में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2021: Top 5 Most Searched cars On Google In 2021 In India
Honda City 2020 - फोटो : Honda

Honda City

होंडा की पांचवी पीढ़ी की सेडान कार होंडा सिटी देश में काफी पॉपुलर है और सेडान कारों में नंबर वन है। अपने सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हर महीने होंडा सिटी को लेकर 3.6 लाख लोगों ने गूगल पर सर्च किया। होंडा सिटी पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में आती है। इसके अलावा इसमें मैनुअल के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है। होंडा सिटी को Asean NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। नई होंडा सिटी पुरानी पीढ़ी की सिटी के मुकाबले न केवल लंबी है, बल्कि ज्यादा स्पेशियस और एडवांस्ड भी है।

विज्ञापन
year ender 2021: Top 5 Most Searched cars On Google In 2021 In India
Tata Tiago New - फोटो : Tata Motors

Tata Tiago

टाटा की यह एंट्री लेवल हैचबैक गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली कारों में शामिल है। टियागो गूगल सर्च में चौथे स्थान पर रही है। टाटा टियागो को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हो चुकी है। टाटा टियागो का मुकाबला मारुति सेलेरियो, ह्यूंदै ग्रैंड i10 जैसी कारों से है। टियागो माइलेज के मामले में भी जबरदस्त है और 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। टियागो में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसका एकर स्पोर्ट्स एडिशन Tiago NRG भी आता है। इसमें मैनुअल के साथ एएमटी गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed