{"_id":"61cb04599e6f4525af21c39c","slug":"year-ender-2021-new-cars-launched-in-india-2021-top-5-cars-launched-in-india-in-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2021: इस साल लॉन्च हुईं 5 अहम कारें, जानें कीमत, फीचर्स और खास बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Year Ender 2021: इस साल लॉन्च हुईं 5 अहम कारें, जानें कीमत, फीचर्स और खास बातें
Wed, 29 Dec 2021 11:36 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:36 AM IST
सार
यहां हम आपको बता रहे हैं पिछले साल लॉन्च की गई 5 ऐसी कारों के बारे में, जो अपने तरीके से महत्वपूर्ण हैं और जो अपने संबंधित कार निर्माताओं के लिए भी काफी अहम स्थान रखती हैं।
विज्ञापन
Maruti Celerio 2021
- फोटो : Twitter
Top 5 cars launched in India in 2021: कोरोना महामारी से जूझता हुआ यह साल कार निर्माताओं के लिए साल 2020 से थोड़ा बेहतर रहा है। वाहन निर्माताओं को उम्मीद बंधी रही कि कारोबार कोरोना काल से पहले वाली स्थिति पर फिर से पहुंच जाएगा। हालांकि सेमिकंडक्टर चिप की कमी का वैश्विक संकट अभी भी वाहन निर्माताओं पर भारी पड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके साल 2021 में कई महत्वपूर्ण वाहनों की लॉन्चिंग हुई है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस साल लॉन्च की गई 5 ऐसी कारों के बारे में, जो अपने तरीके से महत्वपूर्ण हैं और जो अपने संबंधित कार निर्माताओं के लिए भी काफी अहम स्थान रखती हैं।
Maruti Celerio 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Celerio 2021
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नवंबर 2021 के दूसरे हफ्ते में Celerio (सेलेरियो) हैचबैक कार के सेकंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर इस मॉडल को 15,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई। नया मॉडल पिछली पीढ़ी सेलेरियो की तुलना में काफी बेहतर है। सेलेरियो के पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 23 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। नई सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज के साथ देश में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल पेट्रोल कार होने का दावा करती है। भारत में पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच यह कार भारतीय ग्राहकों को राहत पहुंचा सकती है।

इंजन और पावर
मारुति सुजुकी सेलेरियो में अब नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार का यह भी दावा है कि नया इंजन सभी वेरिएंट्स में CO2 उत्सर्जन को 19 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम है। इसमें कूल्ड EGR, ऑटो टेंशनर और इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड दिए गए हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
सेलेरियो अब पहले से ज्यादा स्पेस का वादा करती है। कार में नए फीचर्स जैसे फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़े टैब जैसी इंफोटेनमेंट स्क्रीन से लैस है। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन है। 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। हालांकि सीट और अपहोल्स्ट्री मैटेरियल बेसिक हैं।

कितनी है कीमत
नई 2021 मारुति सेलेरियो चार ट्रिम्स (LXi, VXi, ZXi और ZXi+) और सात वैरिएंट्स (4 मैनुअल और 3 AMT) में आती है। LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 4.99 लाख रुपये, 5.63 लाख रुपये, 5.94 लाख रुपये और 6.44 लाख रुपये है। VXi, ZXi और ZXi+ AMT वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 6.13 लाख रुपये, 6.44 लाख रुपये और 6.94 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

| वेरिएंट | कीमत (रुपये) |
| LXI MT | 4.99 लाख |
| VXI MT | 5.63 लाख |
| VXI AMT | 6.13 लाख |
| ZXI MT | 5.94 लाख |
| ZXI AMT | 6.44 लाख |
| ZXI+ MT | 6.44 लाख |
| ZXI+ AMT | 6.94 लाख |