{"_id":"683044833170d6406e05a326","slug":"xiaomi-yu7-electric-suv-unveiled-in-global-market-know-range-features-specifications-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज
Fri, 23 May 2025 03:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 03:18 PM IST
सार
Xiaomi (शाओमी) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Xiaomi YU7 (शाओमी YU7) को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इस गाड़ी का नाम चीनी शब्द से लिया गया है जिसका मतलब होता है "हवा की सवारी करना", यानी तेज रफ्तार और फुर्तीली ड्राइव का एहसास।
विज्ञापन
Xiaomi YU7 Electric SUV
- फोटो : MI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Xiaomi (शाओमी) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Xiaomi YU7 (शाओमी YU7) को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इस गाड़ी का नाम चीनी शब्द से लिया गया है जिसका मतलब होता है "हवा की सवारी करना", यानी तेज रफ्तार और फुर्तीली ड्राइव का एहसास। कंपनी इसे एक हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी एसयूवी के तौर पर पेश कर रही है। हालांकि इसका डिजाइन Xiaomi SU7 से मेल खाता है, फिर भी YU7 अपनी अलग और दमदार पहचान के साथ सामने आई है।
Xiaomi YU7 Electric SUV
- फोटो : MI
Xiaomi YU7: मोटर पावर
इस एसयूवी में जबरदस्त पावर दी गई है। इसका मोटर 22,000 rpm तक घूम सकता है, जो काफी हाई स्पीड है। टॉर्क 528 Nm तक और पावर 288 kW तक जाती है। इसके ड्यूल-मोटर फोर-व्हील ड्राइव वर्जन में 680 bhp तक की हॉर्सपावर और 508 kW की पीक पावर दी गई है, जो इसे एक परफॉर्मेंस बीस्ट बना देती है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Safety: ग्लोबल और लैटिन NCAP की मांग, दुनियाभर में गाड़ियों पर सेफ्टी लेबल लगाना हो अनिवार्य, जानें वजह

Xiaomi YU7: रफ्तार और एक्सेलेरेशन
Xiaomi YU7 की स्पीड बहुत शानदार है। ये एसयूवी महज 3.23 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है। जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में टेस्ला जैसी गाड़ियों की टक्कर में लाती है।
यह भी पढ़ें - KTM: केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में बजाज, करीब 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज पैकेज तैयार, आधिकारिक बयान जारी

Xiaomi YU7 electric SUV
- फोटो : MI
Xiaomi YU7: रेंज और वेरिएंट्स
Xiaomi YU7 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है - Standard (स्टैंडर्ड), Pro (प्रो) और Max (मैक्स)। स्टैंडर्ड वर्जन में 96.3 kWh की बैटरी है और इसकी रेंज 835 किमी (CLTC प्रमाणित) बताई गई है। प्रो वर्जन भी 96.3 kWh बैटरी के साथ आता है। लेकिन ऑल-व्हील ड्राइव फीचर के साथ इसकी रेंज 760 किमी है। वहीं, मैक्स वर्जन में थोड़ी बड़ी 101.7 kWh बैटरी है, जिससे यह 770 किमी की दूरी तय कर सकती है।
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi YU7:बैटरी चार्जिंग
YU7 सीरीज की सबसे खास बात है इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी। इसमें 800V सिलिकॉन कार्बाइड हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसकी पीक वोल्टेज 897V तक जाती है। ये एसयूवी सिर्फ 12 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। और 15 मिनट में 620 किमी तक की दूरी के लिए चार्ज हो जाती है। यानी चार्जिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव