फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Carens Clavis: किआ की नई एमपीवी भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए ADAS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स से लैस

Fri, 23 May 2025 12:26 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 23 May 2025 12:26 PM IST
सार

Kia Carens Clavis Launched: किआ ने भारत में अपनी नई कार 'कैरेंस क्लैविस' को लॉन्च कर दिया है। यह कार मौजूदा किआ कैरेंस का प्रीमियम वर्जन है जिसे कई नए फीचर्स और अपडेट के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
kia carens clavis launched in india with adas level 2 and 6 airbags know price and features
Kia Carens Clavis - फोटो : Kia India
किआ इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित एमपीवी Kia Carens Clavis को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 8 मई को पहली बार पेश किया था और इसके अगले दिन से ही इसकी बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो गई थी। किआ की यह नई पेशकश मौजूदा कैरेंस मॉडल के साथ ही बाजार में उपलब्ध रहेगी, लेकिन इसमें 'Clavis' नाम जोड़कर इसे एक प्रीमियम अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है।
kia carens clavis launched in india with adas level 2 and 6 airbags know price and features
Kia Carens Clavis - फोटो : Kia India
नया डिजाइन और दमदार लुक
2025 Kia Carens Clavis को मौजूदा कैरेंस के फेसलिफ्ट वर्जन के रूप में तैयार किया गया है। यह किआ के K2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसके फ्रंट में इनवर्टेड L-शेप DRLs को जोड़ने वाली एक नई LED लाइट बार दी गई है, जबकि ट्रिपल पॉड हेडलैंप डिजाइन Kia EV5 से प्रेरित है। इसके अलावा, बंपर के निचले हिस्से में सिल्वर फिनिश वाला फॉक्स मेटल ट्रिम भी दिया गया है।
kia carens clavis launched in india with adas level 2 and 6 airbags know price and features
शानदार है डिजाइन - फोटो : Kia India
शानदार है डिजाइन
कार के साइड प्रोफाइल में कैरेंस जैसा ही सिलुएट नजर आता है, लेकिन दरवाजों और व्हील आर्च के चारों ओर लगे ब्लैक क्लैडिंग इसे SUV जैसा लुक देते हैं। नई डिजाइन के 17-इंच एलॉय व्हील्स भी इसमें जोड़े गए हैं। हालांकि, इसके डोर हैंडल्स पर अब क्रोम फिनिश नहीं दी गई है। पीछे की ओर, शार्प एलईडी टेल लाइट्स और उन्हें जोड़ने वाली नई लाइट बार देखने को मिलती है। इसके अलावा रियर स्पॉयलर में स्टॉप लैंप और बंपर पर सिल्वर फिनिश ट्रिम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kia carens clavis launched in india with adas level 2 and 6 airbags know price and features
लग्जरी फीचर्स से लैस इंटीरियर - फोटो : Kia India
लग्जरी फीचर्स से लैस इंटीरियर
Carens Clavis को 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) और 7-सीटर विकल्पों में लॉन्च किया गया है। केबिन में डुअल-टोन (ब्लू और बेज) थीम का इस्तेमाल हुआ है। डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच की स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें एक टचस्क्रीन और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है।
विज्ञापन
kia carens clavis launched in india with adas level 2 and 6 airbags know price and features
कार में हैं वेंटिलेटेड सीट्स - फोटो : Kia India
प्रीमियम कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी
हैरानी की बात यह है कि टॉप HTX वेरिएंट में मिलने वाली बड़ी स्क्रीन में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा नहीं है, जबकि लोअर वेरिएंट में मिलने वाली 8-इंच यूनिट में ये फीचर्स मिलते हैं। सेंट्रल एसी वेंट्स के नीचे एक टच-सेंसिटिव पैनल दिया गया है जो मीडिया और क्लाइमेट कंट्रोल दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड हैं, लेकिन केवल ड्राइवर सीट को इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट फीचर मिला है। Carens Clavis में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जैसे वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड्स (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट), पैडल शिफ्टर्स (सिर्फ DCT वेरिएंट), दूसरी और तीसरी रो के लिए एसी वेंट्स और यूएसबी पोर्ट्स, Hyundai Alcazar जैसी बॉस मोड सीट, और एक-टच टम्बल फीचर।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed