कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की हमेशा ही भारतीय बाजार में मांग रही है और अगर इनमें सीएनजी फ्यूल मिल जाए तो आराम के साथ-साथ बचत के कारण ये कारें ग्राहकों की पहली पसंद बन जाती हैं। ऐसी ही तीन कारों के बारे में आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं जो कम कीमत, कम खर्च के साथ ज्यादा फीचर्स और आराम के साथ मिलती हैं।
मारुति डिजायर
2 of 4
मारुति डिजायर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में है मारुति की डिजायर। कंपनी ने कुछ समय पहले ही तीसरी जनरेशन की डिजायर में सीएनजी पेश की है। सीएनजी में आते ही इस कार को पसंद करने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस कार में वैसे तो कई वैरिएंट आते हैं लेकिन सीएनजी के साथ कंपनी सिर्फ वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट ही ऑफर करती है। इसके वीएक्सआई सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये है जबकि जेडएक्सआई सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.91 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक सीएनजी के साथ इस कार से 31.12 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज मिलता है। सीएनजी के साथ ही इस कार में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया जाता है जिसका उपयोग सीएनजी खत्म होने के बाद किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो डिजायर में एबीएस और ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।
टाटा टिगोर
3 of 4
टाटा टिगोर सीएनजी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कंपनी टाटा की टिगोर भी सीएनजी के साथ आती है। सीएनजी के साथ टिगोर में कुल चार वैरिएंट मिलते हैं। एक्सएम वैरिएंट की सीएनजी कार की एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है जबकि एक्सजेड- 7.89, एक्सजेड प्लस- 8.49, एक्सजेड प्लस डीटी की एक्स शोरूम कीमत 8.58 लाख रुपये है। इस कार की खासियत है कि इसे सीधा सीएनजी में ही स्टार्ट किया जा सकता है जबकि बाकी कारों को पेट्रोल पर स्टार्ट किया जाता है और बाद में वो सीएनजी पर शिफ्ट होती हैं। कार में सीएनजी के साथ 35 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, पंचर रिपेयर किट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स आते हैं।
हुंडई ऑरा
4 of 4
हुंडई ऑरा सीएनजी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लंबे समय से कार बेच रही साउथ कोरियन कंपनी हुंडई ने इस सेगमेंट में टिगोर और डिजायर से पहले सीएनजी वैरिएंट पेश किया था। डिजायर की ही तरह ऑरा में भी सिर्फ दो वैरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसमें एस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.87 लाख रुपये है तो एस एक्स की एक्स शोरूम कीमत 8.56 लाख रुपये है। इसमें 1.2 लीटर का ड्यूल वीटीवीटी इंजन आता है और सेफ्टी के इसमें सेंटर लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।