{"_id":"67ee4fadcc7d725f1a008988","slug":"union-transport-minister-nitin-gadkari-says-there-is-shortage-of-22-lakh-skilled-drivers-in-india-2025-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: भारत में 22 लाख कुशल ड्राइवरों की कमी, नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nitin Gadkari: भारत में 22 लाख कुशल ड्राइवरों की कमी, नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया
Thu, 03 Apr 2025 02:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:36 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि भारत में 22 लाख कुशल ड्राइवरों की भारी कमी है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गडकरी ने कहा कि केंद्र ने ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये की योजना शुरू की है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि भारत में 22 लाख कुशल ड्राइवरों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों के लिए उचित प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी के कारण सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
प्रशिक्षण संस्थान की योजना
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गडकरी ने कहा कि केंद्र ने ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये की योजना शुरू की है। जिसके तहत देशभर में ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: ट्रंप ने सभी विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान, 600 अरब डॉलर के आयात पर पड़ेगा असर

सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट
विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 22 लाख ड्राइवरों की कमी है। गडकरी ने बताया कि इस कमी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और हर साल करीब 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। इनमें से कई हादसे ऐसे ड्राइवरों की वजह से होते हैं, जिन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं मिला होता।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से क्या भारत के ऑटो सेक्टर को लगेगा झटका? जानें उद्योग के विशेषज्ञों की राय

Automated Driving Licence Test Track
- फोटो : Maruti Suzuki
रोजगार के नए अवसर
गडकरी ने कहा कि इस योजना से देशभर में 60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (IDTR), क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (RDTC) और ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (DTC) स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजें।
यह भी पढ़ें - Auto Scam: ईयू ने VW, स्टेलेंटिस और अन्य पर लगाया करीब 4,238 करोड़ रुपये का जुर्माना, मर्सिडीज-बेंज ने किया खुलासा

सड़क सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
इस योजना के तहत प्रशिक्षित ड्राइवरों की संख्या बढ़ने से न सिर्फ सड़क हादसों में कमी आएगी। बल्कि देश की परिवहन व्यवस्था भी अधिक सुरक्षित और प्रभावी होगी। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है ताकि ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें - VLF Electric Scooter: वीएलएफ टेनिस मिलानो लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स