फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   VLF India Launches VLF Tennis Milano Edition Limited Edition Electric Scooter Know Price Features Range

VLF Electric Scooter: वीएलएफ टेनिस मिलानो लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Wed, 02 Apr 2025 06:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 06:57 PM IST
सार

इटली की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी VLF India (वीएलएफ इंडिया) ने Velocifero Italy (वेलोसिफेरो इटली) के साथ मिलकर अपना नया लिमिटेड एडिशन स्कूटर VLF Tennis Milano Edition (वीएलएफ टेनिस मिलानो एडिशन) लॉन्च किया है।

विज्ञापन
VLF India Launches VLF Tennis Milano Edition Limited Edition Electric Scooter Know Price Features Range
VLF Tennis Milano Edition Electric Scooter - फोटो : VLF

विस्तार

इटली की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी VLF India (वीएलएफ इंडिया) ने Velocifero Italy (वेलोसिफेरो इटली) के साथ मिलकर अपना नया लिमिटेड एडिशन स्कूटर VLF Tennis Milano Edition (वीएलएफ टेनिस मिलानो एडिशन) लॉन्च किया है। इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे स्टाइल और टेक्नोलॉजी के एक कॉम्बिनेशन के तौर पर पेश किया गया है। खासतौर पर शहरी यात्रियों और स्टाइलिश राइडर्स के लिए बनाया गया यह स्कूटर दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और टिकाऊपन का परफेक्ट मिश्रण होने का दावा करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,614 किमी नेशनल हाईवे बनाए, तय लक्ष्य से ज्यादा!
विज्ञापन

सिर्फ 200 यूनिट्स में उपलब्ध होगा यह स्कूटर
VLF टेनिस मिलानो एडिशन की सिर्फ 200 यूनिट्स ही बाजार में उतारी जाएंगी। यह स्कूटर हाल ही में लॉन्च किए गए स्टैंडर्ड टेनिस मॉडल के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इस एक्सक्लूसिव लॉन्च के साथ VLF इंडिया शहरी परिवहन को नए स्टाइल और इनोवेशन के साथ पेश करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सुजुकी सियाज हुई बंद, लेकिन नई अवतार में वापसी के संकेत!

VLF टेनिस मिलानो एडिशन के खास फीचर्स
  • 130+ किमी की रेंज - एक बार चार्ज करने पर 130 किमी से ज्यादा सफर करने की क्षमता, जिसकी बैटरी 2.6 kWh की हाई-एफिशिएंसी वाली है।
  • रिमूवेबल बैटरी - जिससे आप इसे आसानी से घर या ऑफिस में चार्ज कर सकते हैं।
  • 5-इंच TFT डिस्प्ले और 3 राइडिंग मोड्स - जिससे आपको अपनी जरूरत के हिसाब से राइडिंग एक्सपीरियंस कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता है।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी - जिससे स्मार्ट फीचर्स का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • एल्यूमिनियम स्विंगआर्म - बेहतर मजबूती और स्थिरता के साथ मात्र 88 किग्रा वजन।
  • फास्ट चार्जिंग (3 घंटे में फुल चार्ज) - जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - KTM 125 Duke And RC 125: केटीएम 125 ड्यूक और आरसी 125 भारत में बंद, नई बाइक ले सकती हैं जगह!
विज्ञापन

कहां खरीद सकते हैं यह स्कूटर
VLF टेनिस मिलानो एडिशन की बिक्री सिर्फ मोटोहौस शोरूम पर होगी। यह स्कूटर कोल्हापुर, पुणे, सांगली, बंगलूरू, अहमदाबाद, गोवा और दिल्ली के शोरूम में उपलब्ध रहेगा। 

यह भी पढ़ें - Driving: ये है ड्राइविंग के लिए सबसे खतरनाक देश, अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित है भारत, इस रिपोर्ट में खुलासा
 

कंपनी की उम्मीदें
वीएलएफ और मोटोहौस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, तुषार शेल्के ने कहा, "मिलानो एडिशन स्कूटर शहरी परिवहन में एक नया बदलाव लाने जा रहा है। इसके स्टाइलिश इटालियन डिजाइन, एडवांस फीचर्स और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के साथ, हम ग्राहकों को एक प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस बेहद किफायती कीमत पर दे रहे हैं।"

यह भी पढ़ें - Traffic Violations: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! AI और 4D रडार इंटरसेप्टर से रखी जाएगी कड़ी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed