इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में हलचल मचाते हुए अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने भारतीय बाजार में अपनी नई और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक बाइक X-47 Venom को लॉन्च कर दिया है। पहले 5,000 ग्राहकों के लिए इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये तय की गई है। इस मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। नई X-47 Venom बाइक कंपनी के नए VX-100 100V प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली मोटरसाइकिल है। जिस पर भविष्य के कई अन्य उत्पादन भी आधारित होंगे।
{"_id":"6ad9fe9d930edcef660258e9","slug":"ultraviolette-x-47-venom-launched-check-price-features-range-platform-and-radar-tech-2026-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रावायलेट एक्स-47 वेनम भारत में लॉन्च: 343 किमी की रेंज और राडार जैसे एडवांस फीचर्स, कितनी है कीमत?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अल्ट्रावायलेट एक्स-47 वेनम भारत में लॉन्च: 343 किमी की रेंज और राडार जैसे एडवांस फीचर्स, कितनी है कीमत?
Thu, 22 Oct 2026 05:46 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:46 PM IST
सार
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ultraviolette ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X-47 Venom लॉन्च कर दी है।
- अल्ट्रावायलेट एक्स-47 वेनम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये रखी गई है, जो पहले 5,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी।
- मोटरसाइकिल की बुकिंग 22 अक्तूबर को शुरू हो गई है। जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Ultraviolette X-47 Venom
- फोटो : Ultraviolette
Trending Videos
Ultraviolette X-47 Venom
- फोटो : Ultraviolette
अल्ट्रावॉयलेट एक्स-47 वेनम की कीमत, बुकिंग और उपलब्धता क्या है?
- Ultraviolette X-47 Venom की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है जो पहले 5,000 ग्राहकों के लिए वैध है। कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर बनी इस बाइक की डिलीवरी इसी साल नवंबर से शुरू हो जाएगी।
- इसे चार आकर्षक रंगों- आफ्टरबर्नर येलो, टर्बो रेड, कॉस्मिक ब्लैक और स्टेलर व्हाइट में उतारा गया है।
- इसके अलावा कंपनी ने 8,00,000 किमी तक की विस्तारित वारंटी और दोबारा इस्तेमाल होने वाली B-MAX सेफ्टी वेस्ट की भी घोषणा की है।
Ultraviolette X-47 Venom
- फोटो : Ultraviolette
बैटरी पैक, चार्जिंग और परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक कैसी है?
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर यह इलेक्ट्रिक बाइक बेहद दमदार है। इसमें SRB-11 बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी इस्तेमाल करने योग्य (usable) क्षमता 11 kWh है और यह IDC के मुताबिक सिंगल चार्ज पर 343 किमी की रेंज देने का दावा करती है।- पावर और स्पीड: इसकी इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 40 bhp (30 kW) की पावर और पहिए पर 550 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करती है। यह बाइक मात्र 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 155 किमी/घंटा है। इसका वजन 180 किलोग्राम है, जो पिछली पीढ़ी के मुकाबले करीब 20 किलोग्राम हल्का है।
- कूलिंग और चार्जिंग: इसमें एक्सियल कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कूलिंग परफॉर्मेंस को दोगुना कर देता है। यह बाइक 12 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, बैलिस्टिक मोड अब बैटरी 10 प्रतिशत तक पहुंचने पर भी काम करता है, और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग अब बिना 90% चार्ज की सीमा के शुरुआत से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ultraviolette X-47 Venom
- फोटो : Ultraviolette
मोटर डिजाइन और सुरक्षा के लिहाज से इसमें क्या खास तकनीक दी गई है?
- लाइट फ्यूरी मोटर: एविएशन-प्रेरित 'लाइट फ्यूरी' मोटर 9,000 rpm तक की गति से घूमती है। इसमें दुर्लभ-पृथ्वी धातुओं (रेयर अर्थ मेटल्स) का इस्तेमाल 50 प्रतिशत तक कम किया गया है। और मोटर का वजन 25-30 प्रतिशत कम होने के बावजूद इसकी पावर बेहतर हुई है। इसका मोटर कंट्रोलर भी पहले से दोगुना कॉम्पैक्ट और 40 प्रतिशत हल्का है।
- सुरक्षा फीचर्स: बैटरी सुरक्षा के लिए इसमें एक पायरो-फ्यूज दिया गया है जो किसी गंभीर खराबी का पता चलते ही माइक्रोसेकंड में बैटरी सर्किट को अलग कर देता है। इसके अलावा बैटरी एनक्लोजर को डस्ट और वॉटरप्रूफ सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
Ultraviolette X-47 Venom
- फोटो : Ultraviolette
राडार आधारित सुरक्षा और आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स क्या मिलते हैं?
इस मोटरसाइकिल में आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया है:- UV हाइपरसेंस (UV Hypersense): यह 77 GHz रियर राडार से लैस है, जिसकी मॉनिटरिंग रेंज 200 मीटर तक है। यह ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर-कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स देती है, और पीछे से खतरा होने पर इसके हैजर्ड लाइट्स अपने आप ऑन हो जाते हैं।
- अन्य फीचर्स: इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, मैप्लस नेविगेशन, रियर-कैमरा पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और VIOLETTE AI अलर्ट (मूवमेंट, फॉल, टोइंग और क्रैश के लिए) जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।